फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Uttar Pradesh plays a leading role in plantation in the country

Gorakhpur News: देश में पौधरोपण में यूपी की भूमिका अग्रणी

Thu, 10 Jul 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Uttar Pradesh plays a leading role in plantation in the country
सीएम योगी बोले-यह वर्तमान को संजोने और भविष्य को बचाने का अभियान
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पौधरोपण अभियान सिर्फ पौधरोपण का ही कार्य नहीं है बल्कि यह वर्तमान को संजोने और भविष्य को बचाने का अभियान है। पौधरोपण महाभियान अन्नदाता किसानों की आय में वृद्धि करने का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। देश के किसी एक राज्य में पौधरोपण करने में उत्तर प्रदेश की भूमिका अग्रणी है। इसी का परिणाम है कि 2017 के बाद प्रदेश में पांच लाख एकड़ क्षेत्र में पौधरोपण किया जा चुका है।

सीएम योगी बुधवार को पौधरोपण महाभियान 2025 के अंतर्गत चिलुआताल के किनारे पौधरोपण करने के पूर्व खाद कारखाना परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के भीषण संकट से जूझ रही है। इसके कारण कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने अमेरिका के टेक्सास में हाल ही में हुई एक घटना का भी उल्लेख किया, जहां अचानक आई बाढ़ में सैकड़ों बच्चे लापता हो गए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अतिवृष्टि, अनावृष्टि, आकाशीय बिजली और गर्मी की समस्या चरम पर है। इस मौसम में कभी मूसलाधार बारिश हुआ करती थी, आज भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम चक्र के इस बदलाव का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। यह सब मानव के अनियोजित कार्य से हो रहा है। इस अनियोजित कार्य की कीमत मानवता भुगत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर आयोजित पौधरोपण महाभियान धरती माता और जिस मां के नाम पर हम पौधे लगा रहे हैं, उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि वे एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री डॉ. केपी मलिक, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण अनिल कुमार, जिले के नोडल अधिकारी सुहास एलवाई, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एसपी मोहंती आदि उपस्थित रहे।
आठ वर्षों में 204 करोड़ पौधे लगे, 75 प्रतिशत बचे हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश में वनाच्छादन बढ़ा है। 2017 तक प्रदेश में पांच सालों में सिर्फ 26 करोड़ पौधे लगे थे और उनका भी कहीं अता-पता नहीं था। बीते आठ सालों में 204 करोड़ पौधे लगाए गए। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सर्वेक्षण में इनमें से 75 प्रतिशत पौधे बचे भी हैं।

रामगढ़ताल की तरह पर्यटन केंद्र बनेगा चिलुआताल
मुख्यमंत्री ने चिलुआताल का सौंदर्यीकरण रामगढ़ताल की तर्ज पर कराए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि चिलुआताल भी रामगढ़ताल की तरह पर्यटन का केंद्र बनेगा। यहां भी लोग परिवार के साथ आएंगे।
सीएम योगी के नेतृत्व में हुआ रिकाॅर्ड पौधरोपण : स्वतंत्र देव सिंह

जिले के प्रभारी मंत्री एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में 2017 के बाद प्रदेश में पांच लाख एकड़ भूमि पर रिकाॅर्ड पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पौधरोपण के कारण गर्मी में भी पानी की किल्लत नहीं होती। उन्होंने सभी से पौधरोपण करने और खेत के मेड़ पर पौधा जरूर लगाने का अनुरोध किया।

गर्मी से बचाव का प्रभावी तरीका है पौधे लगाना: डॉ. अरुण सक्सेना

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ी। नौतपा के नौ दिन के अलावा महीने भर नौतपा जैसे ही हालात रहे। कई जिलों में 40 से 50 डिग्री तापमान रहा। गर्मी बढ़ने का कारण कार्बन डाइऑक्साइड है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ।
विकास के साथ प्रकृति संरक्षण पर भी पीएम-सीएम का पूरा ध्यान: रविकिशन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के साथ पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी का पर्यावरण रक्षा का विजन अभिनंदनीय है।


-

लाभार्थियों को सीएम योगी ने भेंट किया पौधा

मुख्यमंत्री ने जीरो पॉवर्टी स्कीम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों सोनारी देवी, चंदा देवी, मानती, गुड्डी, राजप्रताप, चंद्रावती, राम चंदर, सोहरावती, जग बहादुर, गुलाबी देवी को पौधा भेंट कर इसके रोपण और संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed