फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Urban river management plan is being prepared to save water resources

Gorakhpur News: जलस्रोतों को बचाने के लिए तैयार हो रहा अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान

Sun, 01 Jun 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Urban river management plan is being prepared to save water resources
परियोजना के तहत प्रदेश के पांच शहरों का हुआ है चयन
विज्ञापन

चयनित शहरों में गोरखपुर, बिजनौर, मथुरा-वृंदावन, मिर्जापुर और शाहजहांपुर शामिल
गोरखपुर। शहर और इसके आसपास के जलस्रोतों को बचाने के लिए शासन की ओर से एक टीम बनाई गई है। यह सभी जलस्रोतों की स्थिति का अध्ययन कर अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान तैयार करेगी। इसके आधार पर उन्हें बचाए रखने के लिए उपाय तलाशे जाएंगे। टीम पूरे शहर का सर्वे कर छह माह में रिपोर्ट देगी।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एमएमसीजी) की ओर से गंगा बेसिन क्षेत्र के 60 शहरों के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (यूआरएमपी) तैयार करने की पहल के तहत गोरखपुर में पिछले दिनों बहु-हितधारक कार्यसमूहों की अहम बैठक हुई।
विज्ञापन

बताया गया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स गंगा नदी को पुनर्जीवित करने के लिए उससे जुड़े शहरी क्षेत्रों के विकास के उद्देश्य से अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान बना रहा है। परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जिन पांच शहरों का चयन किया गया है, उनमें गोरखपुर, बिजनौर, मथुरा-वृंदावन, मिर्जापुर और शाहजहांपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तहत एलईए एसोसिएट्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड (एमएएसए) को अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
--
सभी विभागों की बनी टीम
गोरखपुर नगर निगम के आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, वन क्षेत्राधिकारी गोरखपुर, जिला कृषि अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, कैलिवर एजुकेशन फाउंडेशन के सदस्य इस टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed