फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Uncontrolled auto driver hits five people, injures them

Gorakhpur News: अनियंत्रित ऑटो चालक ने पांच को मारी टक्कर, घायल

Sun, 01 Jun 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Uncontrolled auto driver hits five people, injures them
चिल्लूपार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दुबौली निवासी प्रमोद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर ऑटो चालक पर पांच लोगों को टक्कर मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल चालक को हिरासत में लेकर शनिवार को इलाज के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

तहरीर में प्रमोद यादव ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे बाइक से पटना घाट की तरफ से घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। घटना में प्रमोद यादव व पीछे बैठे साथी आजाद खान घायल हो गए। इसके बाद ऑटो चालक बड़हलगंज की तरफ भाग निकला। ऑटो चालक ने पिड़हनी चौराहे पर पहुंचते ही सिधेगौर निवासी कृतनीधि सिंह, राणा प्रताप सिंह, रुदल सिंह को भी टक्कर मार दी। इसके बाद आगे जाकर ऑटो के पलटने से चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अगलगौआ गांव निवासी चालक दशरथ यादव को हिरासत में लेकर इलाज के लिए भिजवा दिया। बड़हलगंज थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि ऑटो चालक नशे में धुत था। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed