फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two youths drowned while bathing in Rapti in Belipar, missing

Gorakhpur News: बेलीपार में राप्ती में नहाते समय दो युवक डूबे, लापता

Thu, 15 May 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two youths drowned while bathing in Rapti in Belipar, missing
एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में दोनों नदी में हुए लापता
विज्ञापन

साथ में नहा रहे चार युवकों ने परिजनों को दी सूचना, खोजबीन जारी
कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार थानाा क्षेत्र के मझिगावां में बुधवार शाम राप्ती नदी में नहा रहे छह दोस्तों में दो डूब गए। आसपास के गोताखोरों और मछुआरों ने उनकी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। इसी बीच मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने भी उनकी तलाश की। रात होने के चलते बृहस्पतिवार सुबह टीम उनकी तलाश करेगी।
बेलीपार थाना क्षेत्र के कनईल गांव निवासी अरमान (18) व रितेश प्रजापति (22) बुधवार अपराह्न तीन बजे अपने चार दोस्तों शुभम प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, विशाल प्रजापति एवं आदित्य शुक्ला के साथ रूदाईन उर्फ मझिगावां गांव के सटे राप्ती नदी तट पर पहुंचे। जिस जगह वह नहाने पहुंचे थे उसी जगह राप्ती में आकर गोर्रा नदी मिल रही है। दोस्तों के साथ नहा रहा अरमान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख रितेश प्रजापति उसे बचाने की कोशिश करने लगा। इसी बीच दोनों नदी में डूब गए।
विज्ञापन

दोनों को डूबता देख शुभम, प्रिंस, विशाल एवं आदित्य शोर मचाते हुए नदी से बाहर निकल आए। इसी बीच शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मछुआरों की मदद से जाल डालकर दोनों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। सूचना पाकर बेलीपार पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा नाविकों की मदद से नदी में दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर, दोनों युवकों के नदी में लापता होने की वजह से परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
20 दिन पहले चाचा की लड़की की शादी में घर आया रीतेश
राप्ती नदी में नहाते समय अपने दोस्त इमरान के साथ लापता रितेश अपने चाचा प्रभुनाथ प्रजापति की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए 20 रोज पहले घर आया था। वह पूना में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। चचेरी बहन की शादी 11 मई को धूमधाम से संपन्न हुई। रितेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। बुधवार को अत्यधिक गर्मी को देख अपने दोस्तों के नहाने के लिए नदी पर पहुंचा। वहीं अरमान अपने तीन भाइयों में तीसरे नंबर का है। इससे छोटी एक बहन साहिना है। दोनों के परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed