फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two smugglers from Bihar arrested with 9.8 kg of ganja

Gorakhpur News: 9.8 किलो गांजा के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two smugglers from Bihar arrested with 9.8 kg of ganja
9.8 किलो गांजा के साथ पुलिस की गिरफ्त में बिहार के दो तस्कर। 
गोरखपुर। गगहा पुलिस ने बृहस्पतिवार दो तस्करों को 9.8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के छपरा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से गांजा के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मशरख थाना के पचखंडा निवासी अक्षय कुमार व विकास कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थानाप्रभारी सुशील कुमार के अनुसार, दोनों आरोपी गांजा को बिहार से गोरखपुर लाकर विभिन्न इलाकों में खपाने की फिराक में थे। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि वे लंबे समय से इस कारोबार से जुड़े हैं और कई बार गोरखपुर में गांजा की सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस मोबाइल के कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए सप्लाई लेने वालों की तलाश में जुटी है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की यह खेप बिहार से किस माध्यम से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन से लोग सक्रिय हैं। पुलिस के अनुसार, जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed