फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Two ASHA workers clashed in Bhathat CHC, chaos ensued

Gorakhpur News: भटहट सीएचसी में भिड़ीं दो आशा कार्यकर्ता, अफरा-तफरी

Fri, 04 Apr 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Two ASHA workers clashed in Bhathat CHC, chaos ensued
एक आशा कार्यकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर, विवाद की वजह का नहीं सका पता
विज्ञापन

भटहट। कस्बा स्थित सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को बुलाई गई थी। बैठक के बाद दो आशा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गईं। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर डायल 112 पहुंची तो आशा कार्यकर्ताओं का हुजूम चौकी पर पहुंच गया। एक आशा कार्यकर्ता ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी है। हालांकि विवाद की वजह का नहीं सका है।
क्षेत्र के भटहट कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार शाम दो आशा कार्यकर्ता में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक आशा ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आशा कार्यकर्ताओं का एक समूह चौकी पर पहुंच गया। एक आशा कार्यकर्ता ने चौकी इंचार्ज को तहरीर दी। चर्चा है कि आए दिन मरीज को लाने या फिर सीमा को लेकर आशा कार्यकर्ताओं में कहासुनी व विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

भटहट चौकी इंचार्ज सुशील चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को शुक्रवार को बुलाया गया है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक अविनाश सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक थी। इसके बाद दोनों में कुछ विवाद हुआ है। किस बात को लेकर विवाद हुआ है। इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed