फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Troubled by grief, a teenage girl committed

Gorakhpur News: शोहदे से परेशान किशोरी ने की थी खुदकुशी, केस दर्ज

Tue, 20 Aug 2024 05:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Troubled by grief, a teenage girl committed
पादरी बाजार। शाहपुर थाना क्षेत्र में शोहदे से परेशान जंगल हकीम नंबर दो चौकीदार टोला मोहनापुर की किशोरी ने 13 अगस्त को फंदे से लटक कर जान दे दी। कुछ दिन पहले पिपराइच के सारंडा निवासी आरोपी विजय ने किशोरी की मांग में जबरिया सिंदूर भर दिया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेजा था। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी दोबारा किशोरी को परेशान करने लगा। सोमवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जंगल हकीम नंबर दो चौकीदार टोला मोहनापुर की रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को छह महीने से आरोपी परेशान कर रहा था। इसी बीच आरोपी उनकी पुत्री को उठा ले गया और जबरिया मांग में सिंदूर भरकर शोषण और ब्लैकमेल करने लगा। तहरीर देने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था, लेकिन प्रभावी पैरवी नहीं होने से जमानत पर बाहर आया और पुत्री के पिता को धमकी थी।
विज्ञापन


आरोपी ने 27 नवंबर 2023 को एक बार फिर पुत्री के पिता पर केस में सुलह के लिए दबाव बनाया, नहीं मानने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। जिसकी सूचना थाने पर दी गई थी। 13 अगस्त को उसके पिता काम पर चले गए। इसी बीच आरोपी ने पुत्री के पास फोन किया और उसे खुदकुशी के लिए उकसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
कार्रवाई नहीं करने का लगाया था आरोप
जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी लगाता पीड़ित पक्ष को परेशान कर रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता का कहना है कि हर घटना की सूचना पुलिस को दी जा रही थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। जिससे आरोपी का मनोबल बढ़ गया था। रविवार को पीड़ित पक्ष सपरिवार थाने पर कार्रवाई के लिए डटा रहा। आरोपी और किशोरी से बातचीत में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी पुलिस को सुपुर्द किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed