फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tired of harassment, a woman jumped into the Ami river, her husband saved her life

Gorakhpur News: प्रताड़ना से तंग आकर आमी नदी में कूदी महिला, पति ने बचाई जान

Wed, 09 Jul 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Tired of harassment, a woman jumped into the Ami river, her husband saved her life
सहजनवां क्षेत्र के भीटी रावत का मामला
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति का शांतिभंग में किया चालान
सहजनवां। थाना क्षेत्र के भीटी रावत में मंगलवार को पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला आमी नदी में कूद गई। बच्चों के बताने पर पीछे से पहुंचे पति ने नदी में कूद कर महिला की जान बचाई। इसके बाद थाने पहुंची महिला ने तहरीर दी तो पुलिस ने शांतिभंग में आरोपी पति का चालान कर एसडीएम कोर्ट भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत निवासी एक महिला के दो बच्चे हैं। पति पूना में रहकर पेंट-पालिश का कार्य करता है। करीब 15 दिन पूर्व वह घर आया। पत्नी का आरोप है कि घर पर सुबह से शाम तक नशे में धुत रहता है और हमेशा विवाद करता है। सोमवार की रात शराब के नशे में पति घर पर पहुंचा। खाना खाने के लिए कहा तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। बच्चों के साथ किसी तरह रात बिताई। इसके बाद सुबह 6 बजे के करीब चुपके से घर से निकली गई। हरदी के पास आमी नदी के किनारे पहुंच गई। इसी बीच बच्चों ने पति को जानकारी दी तो खोजते हुए वह नदी के तरफ पहुंच गया। पति को आता देखकर महिला ने नदी में छलांग लगा दी। इस पर पहुंचे पति ने नदी में कूदकर जान बचाई। दोनों घर पहुंचे तो पति फिर मारपीट पर आमादा हो गया। इसके बाद थाने पर पहुंच कर पति के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि महिला का पति शराबी है। शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed