{"_id":"673e50e3c760629136056e80","slug":"gorakhpur-news-time-watch-defeated-rockman-by-71-runs-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-753753-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टाइम वाच ने रॉकमैन को 71 रनों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टाइम वाच ने रॉकमैन को 71 रनों से दी शिकस्त
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही इंटर क्लब क्रिकेट लीग में बुधवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर टाइम वाच और रॉकमैन के बीच खेला गया। हिमांशु मद्धेशिया के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टाइम वाच ने 71 रनों से जीत दर्ज की।
टाइम वाच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 37.4 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। टाइम वाच के हिमांशु मद्धेशिया ने 56, अभिषेक पाण्डेय व आकाश दूबे ने 24-24 रन बनाए। रॉकमैन के अभिषेक शुक्ल ने तीन, जीत यादव व अमन पासवान ने दो-दो विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकमैन की टीम 26.3 ओवरों में 114 रनों पर ही सिमट गई। रॉकमैन के अफसर खान ने 40 व प्रशांत यादव ने 21 रन बनाए। टाइम वाच के आकाश दूबे 3, श्रेयांस मिश्र व अभिषेक ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। एमसीए के मीडिया प्रभारी दुर्गेश चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से सेंट एंड्रयूज कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर प्रभा क्रिकेट एकेडमी व संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा।