फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three injured, two serious in collision between bike and bullet on Link Expressway

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेस-वे पर बाइक व बुलेट की टक्कर में तीन घायल, दो गंभीर

Wed, 09 Jul 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three injured, two serious in collision between bike and bullet on Link Expressway
खजनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोल प्लाजा से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई घटना
विज्ञापन

उनवल। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक बजे बाइक और बुलेट की आमने-सामने टक्कर में दो युवती व एक युवक घायल हो गए। हादसा खजनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोल प्लाजा से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां दो (जाह्नवी और अभिषेक) की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया के पड़ौली निवासी अभिषेक सिंह बाइक से जाह्नवी खान और शालिनी सिंह को लेकर गोरखपुर की तरफ से सिकरीगंज की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर से खजनी के जांखा निवासी राजीव रंजन से बुलेट से आ रहे थे। भगवानपुर टोल प्लाजा से एक किमी दूर दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए। घटना में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में जाह्नवी खान और अभिषेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शालिनी सिंह को मामूली चोटें आईं। बुलेट सवार राजीव रंजन के पैर में हल्की चोट लगी। सूचना मिलते ही लिंक एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम और खजनी पुलिस मौके पर पहुंची। खजनी थानाध्यक्ष अनूप सिंह और एसएसआई बलराम पांडेय ने घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां जाह्नवी और अभिषेक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

-----
हरनहीं में सड़क हादसे में महिला प्रधान हुई थीं घायल
सोमवार सुबह आठ बजे हरनहीं टोल गेट के समीप लिंक एक्सप्रेसवे पर खजनी से बेलघाट की ओर गलत लेन में जा रही कार एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे में कोई गंभीर चोटें नहीं आईं। कार में सवार बेलघाट ब्लॉक के ब्रह्मसारी गांव की महिला ग्राम प्रधान प्रीति श्रीवास्तव (30) घायल हो गई थीं। उनके बाएं कूल्हे के पास चोट लगी थी। कार चला रहे उनके पति प्रिंस श्रीवास्तव और दो बच्चे योगिनी व प्रवीण बाल-बाल बच गए थे। बताया गया कि कार से पति-पत्नी, बच्चों के साथ छपियां जैतपुर से अपने गांव ब्रह्मसारी जा रहे थे। खजनी सरयां टोल गेट पर गलत दिशा में एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए और घटना हो गई। एंबुलेंस शव लेकर पंजाब से नेपाल जा रही थी। कार का एयर बैलून समय पर खुल जाने से सभी लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यातायात पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं चेत रहे वाहन चालक
लिंक एक्सप्रेसवे पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। वाहन चालक यातायात विभाग के तय मानक को धता बताते हुए तेज गति से फर्राटे भर रहे हैं। रोजाना तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। मंगलवार को एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है। हालांकि यातायात पुलिस स्पीड रोकने के लिए जांच कर तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके वाहन चालक नहीं चेत रहे है। आए दिन सड़क हादसे घटित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed