{"_id":"685c4fe6c5b6eb41c00fd283","slug":"gorakhpur-news-three-accused-of-the-gang-that-looted-mobiles-and-other-items-in-trains-were-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-982842-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेनों में मोबाइल और अन्य सामान लूटने वाले गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेनों में मोबाइल और अन्य सामान लूटने वाले गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Jun 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
सरगना सहित तीन आरोपी भागने में कामयाब, झारखंडी मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहते थे सभी आरोपी
ट्रेन में कोच के गेट पर बैठे और खड़े यात्रियों पर डंडे से वार कर करते थे मोबाइल और अन्य सामान की लूट
छावनी रेलवे स्टेशन से लेकर गोरखपुर जंक्शन के बीच गुजरने वाली ट्रेनों को बनाते थे निशाना
गोरखपुर। चलती ट्रेनों में कोच के गेट पर बैठे या खड़े रेल यात्रियों पर डंडे से हमला कर उनका मोबाइल व कीमती सामान लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपियाें को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। दबिश के दौरान तीन आरोपी भाग निकले। सभी आरोपी एक साथ मिलकर छावनी से लेकर गोरखपुर जंक्शन पर जाने वाली ट्रेनों में सवार यात्रियाें को निशाना बनाते थे।
पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवासी मिश्रा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छावनी से लेकर गोरखपुर जंक्शन के बीच लगातार कई घटनाओं को देख जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मोबाइल व अन्य सामान लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रेन के गेट या खिड़की पर बैठे यात्रियों के मोबाइल और सामान को डंडे से मार कर गिरा देते थे। इसके बाद मोबाइल लेकर भाग निकलते थे। अगर कोई ट्रेन से उतर कर पीछा करने लगता तो आरोपी बचाव करने के लिए पत्थर फेंकना शुरू कर देते थे। सोमवार को देवरिया निवासी सत्यम से मोबाइल लूटने के बाद पीछा करने पर तीन आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी।
पकड़े गए तीनों आरोपी एम्स थाने के झारखंडी मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहते थे। आरोपियों में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के रामपुर गौनहा निवासी अनुराग मौर्य, अहिरौली थाने के फरद मुंडेरा निवासी अनूप गौंड़ व एम्स थाने के महादेव झारखंडी निवासी मोहित कुमार शामिल है। गिरोह का सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्त से दूर है। जीआरपी उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- --
छावनी में लूट में शामिल आरोपी की पीड़ित ने की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। देवरिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर गोरखपुर आ रहे देवरिया के तरकुलवा निवासी सत्यम कुशवाहा से सोमवार की शाम चार फाटक के समीप तीन आरोपियों ने मोबाइल लूट लिया था। सत्यम ने पकड़े गए आरोपियों में एक की पहचान की है। उसने सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीनों आरोपियों की फोटो देख एक को लूट में शामिल होने की बात कही। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल लूट कांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।