{"_id":"6823a59ae749f3c9750e21f2","slug":"gorakhpur-news-threatened-to-shoot-for-opposing-throwing-of-soil-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-935514-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मिट्टी फेंकने का विरोध करने पर गोली मारने की दी धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मिट्टी फेंकने का विरोध करने पर गोली मारने की दी धमकी, केस दर्ज
Wed, 14 May 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 14 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में महिला की ओर से मंगवाई गई मिट्टी को एक व्यक्ति अपनी जमीन पर फेंकने लगा। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अहमदपुर गांव निवासिनी गायत्री देवी पत्नी वीर बहादुर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि अपने पुराने घर पर घारी बनवाने के लिए दीवार चलवा रही थी। वहां पर पुराने घर की मिट्टी भी गिरवा रखी थी। रविवार को गांव का ही श्रीनारायण उसमें से मिट्टी को अपनी जमीन में फेंकने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो वह हट गए। आरोप है कि रविवार रात 11 बजे श्रीनरायण सिंह अपने परिवार वालों के साथ उसके घर पहुंचकर दरवाजा पीटने लगे और सबको गोली मारने की धमकी दी। महिला रातभर अपने बच्चों के साथ कमरे में छिपी रही। सोमवार को उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने श्रीनारायण सिंह, उनके लड़के तुषार सिंह, पत्नी रिंकू देवी और बेटी आकृति सिंह पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।