फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: This time Mahakumbh special trains will run with double engine.

Gorakhpur News: डबल इंजन से इस बार चलेंगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें

Fri, 03 Jan 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: This time Mahakumbh special trains will run with double engine.
गोरखपुर। प्रयागराज जाने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों में इस बार डबल इंजन (आगे-पीछे दोनों तरफ) लगाए जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि झूसी और रामबाग स्टेशन से जरूरत पड़ने पर इन्हें तत्काल चलाया जा सकेगा। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन व नैनी जंक्शन पर यात्री विश्राम स्थलों की कलर कोडिंग की गई है। यात्रियों को जिस दिशा से आना-जाना है, उनके विश्राम स्थल को भी उसके अनुसार अलग-अलग रंग दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ के प्रमुख स्नानों के दिन एक करोड़ से अधिक लोगों के भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से लगातार इस आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। इतनी भारी भीड़ के आवागमन के लिए रेलवे ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इस बार महाकुंभ के लिए 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग स्थानों से ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर से 6 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा बस्ती, गोंडा, गोमतीनगर, भटनी, मऊ, छपरा आदि बड़े स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। एनईआर की इन ट्रेनाें को प्रयागराज रामबाग और झूसी स्टेशन से वापस किया जाएगा। सिंगल इंजन होने पर ट्रेनों के रामबाग व झूसी स्टेशन पहुंचने पर इंजन की दिशा घूमानी पड़ेगी। इसके लिए दो लाइनों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा कई कर्मचारी भी लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन की दिशा घुमाने में 15 से 20 मिनट का समय भी लग जाता है। इन सब परेशानियों से निजात के लिए तय किया गया है कि स्पेशल ट्रेनों में आगे-पीछे दोनों तरफ इंजन लगाया जाएगा।
रंग से पहचान सकेंगे अपने इलाके का स्टेशन
यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर और छपरा की तरफ से जाने वाली ट्रेनें झूसी या रामबाग स्टेशन तक जाएंगी। वहीं से अपने रूट पर वापस आएंगी। वहीं प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन व प्रयागराज छिवकी से अलग-अलग दिशा की ट्रेनें चलेंगी। वहां बनाए गए यात्री विश्राम स्थलों को अलग-अलग रंग दिया गया है। जैसे प्रयागराज जंक्शन के लाल रंग वाले आश्रय स्थल से लखनऊ और वाराणसी, नीले रंग वाले आश्रय स्थल से दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) स्टेशन, पीले कलर वाले आश्रय स्थल से मानिकपुर, सतना, झांसी के लिए ट्रेन चलेगी। इसी तरह नैनी जंक्शन के हरे रंग वाले आश्रय स्थल से कानपुर, नीले से मानिकपुर-झांसी और लाल से मानिकपुर-सतना के लिए ट्रेन जाएगी।

---
प्रवेश व निकास के लिए गेट भी तय
प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर गोरखपुर की तरफ के यात्री रहेंगे। इनको स्टेशन परिसर में प्रवेश केवल हनुमान मंदिर चौराहे की तरफ से दिया जाएगा। वहीं निकास राउदर रोड की तरफ से होगा। झूसी स्टेशन पर प्रवेश व निकास दोनों तरफ से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed