फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Theft in the house of a retired scientific officer, maid arrested

Gorakhpur News: सेवानिवृत्त वैज्ञानि पत्नी संग अस्पताल में थे, घर पर नौकरानी ने कर ली चोरी- गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2025 01:10 AM IST
सार

एम्स के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के एक टप्स बरामद कर लिया गया, लेकिन अन्य गहने उसके पास नहीं मिले। आरोपी नौकरानी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Theft in the house of a retired scientific officer, maid arrested
मकान से चोरी

विस्तार

एम्स इलाके के आवास विकास कॉलोनी में रिटायर वैज्ञानिक अधिकारी के घर चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी गोपलापुर झंगहा निवासी कुमारी अंशु को गहने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वैज्ञानिक अपनी पत्नी को लेकर शहर के नर्सिंग होम में भर्ती थे।

विज्ञापन


आरोपी के पास से चोरी का एक टप्स बरामद कर लिया, लेकिन और गहने नहीं मिले। नौकरानी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, गन्ना शोध केंद्र के रिटायर वैज्ञानिक अधिकारी बलिराम राव आवास विकास कॉलोनी कुनराघाट में रहते हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी की तबीयत अक्सर खराब रहती है, जिसके कारण उन्हें नौकरानी की सेवाएं लेनी पड़ीं। तीन जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने 28 जून को पत्नी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। तीन जुलाई को वह डिस्चार्ज होकर वापस लौटीं। इस बीच नौकरानी ने उनके घर की अलमारी से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी टप्स और चांदी के छह सिक्के चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के एक टप्स बरामद कर लिया गया, लेकिन अन्य गहने उसके पास नहीं मिले। आरोपी नौकरानी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed