फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The second entry road at Cantt station will be 40 feet wide

Gorakhpur News: 40 फीट चौड़ी बनेगी कैंट स्टेशन पर सेकेंड एंट्री की सड़क

Mon, 02 Jun 2025 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The second entry road at Cantt station will be 40 feet wide
रेल प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा, 700 मीटर लंबी सड़क एम्स के सामने निकलेगी
विज्ञापन


सेकेंड एंट्री के बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों लोगों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार
गोरखपुर। कैंट स्टेशन पर सेकेंड एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। स्टेशन से दक्षिण की तरफ 40 फीट चौड़ी सड़क बनेगी, जो सीधे एम्स के सामने एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते से मिल जाएगी। जीआरडी की जमीन मिलने के बाद रेल प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। इसके बनने से लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
रक्षा मंत्रालय ने कैंट स्टेशन पर सेकेंड एंट्री के लिए सेना की 7,790 वर्ग मीटर भूमि नियम और शर्तों के अनुसार उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित कर दिया था। इसके बाद जीआरडी ने जमीन उपलब्ध करा दी। रेल प्रशासन ने अब प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बीते दिनों प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड भेज दिया गया है। रेलवे क्रॉसिंग के पहले भव्य सेकेंड एंट्री का गेट बनेगा। यहीं से 700 मीटर की दूरी तक सड़क बनाई जाएगी, जिसकी चौड़ाई 40 फीट होगी। सेकेंड एंट्री की तरफ भी प्लेटफॉर्म बनेगा और यात्रियों की सुविधाओं के लिए बैठने के विश्रामालय होगा। इस गोरखपुर जंक्शन का ही मिनी रूप देने की कोशिश है।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर जाने के लिए पहले से एक रास्ता है, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग पार करके जाना पड़ता है। इस क्रॉसिंग से रोजाना डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं और शंटिंग के दौरान इंजन भी जाता है। ऐसे में कभी-कभी क्रॉसिंग एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहता है। जबकि, अब कैंट स्टेशन से ट्रेनें भी चलने लगी हैं, वहीं मोहद्दीपुर, नंदानगर, कुनराघाट, दिव्यनगर, खोराबार आदि इलाकों के लोग गोरखपुर जंक्शन की बजाय यहीं उतरना चाहते हैं क्योंकि उनका घर नजदीक पड़ता है। दूसरी तरफ एम्स में दिखाने के लिए मरीज भी ट्रेन से आते हैं जो रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जाम में फंसे रहते हैं। इसके अलावा 14 से ज्यादा काॅलोनियों के लोग भी इसी रास्ते आते-जाते हैं। इस संबंध में एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कैंट स्टेशन पर सेकेंड इंट्री गेट के लिए स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। सेकेंड इंट्री के बन जाने से आवागमन सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन कॉलोनियों के लोगों को होगी राहत
झरना टोला, गायत्री नगर, मोहनापुर, काशीपुरम, अयोध्यापुरम, टीचर्स कॉलोनी, ऊंचवा, दरगहिया, केंद्रीय विद्यालय परिसर



----

रेलवे क्रॉसिंग पर बनना है ओवरब्रिज, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में
गोरखपुर। कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड के पूर्वी छोर पर स्थित 157 ए स्पेशल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्ताव के मुताबिक, यह ओवरब्रिज टू लेन में बनेगा और इसके निर्माण में 69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बनने से जहां कैंट रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
रेल प्रशासन के डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के मुताबिक, ओवरब्रिज की लंबाई 674 मीटर और चौड़ाई करीब 17 मीटर होगी। इसको बनाने के लिए 26 पिलर बनाए जाएंगे। ओवरब्रिज को जीआरडी स्कूल के सामने से उठाया जाएगा और रेलवे क्रॉसिंग के बाद 300 मीटर की लंबाई में एल सेफ में कर दिया जाएगा। यहां से टू लेन बनाकर कनेक्ट किया जाएगा।


आधे घंटे तक बंद रहा क्रॉसिंग का फाटक
गोरखपुर। कैंट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग का फाटक रविवार दोपहर करीब 12 बजे आधे घंटे तक गिरा रहा। दो ट्रेन के बाद एक मालगाड़ी गुजरी। इसके बाद लोगों को लगा कि फाटक खुल जाएगा लेकिन इसी बीच इंजन आ गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में दरगहिया के ईश्वर कुमार का कहना था कि छुट्टी का दिन होने के चलते आज तो कम समय लगा। वरना अन्य दिनों में बहुत लंबा जाम लग जाता है। इसलिए, अब इस रास्ते बहुत ही कम आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed