फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The scoundrel follows her till college, slaps the girl when she protests

Gorakhpur News: कॉलेज तक पीछा करता है शोहदा, विरोध पर युवती को मारा थप्पड़

Wed, 14 May 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The scoundrel follows her till college, slaps the girl when she protests
एम्स इलाके की घटना, केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स इलाके में एक युवती का कॉलेज से लेकर घर तक पीछा करता है। आरोप है कि मना करने पर सूनसान गली में अकेला पाकर थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने दुष्कर्म करने की भी धमकी दी है। पीड़िता ने तहरीर देकर एम्स थाने में सोमवार को मोहद्दीपुर निवासी गोपीनाथ यादव पर केस दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती कुनराघाट में किराए का कमरा लेकर रहती है। वह शहर के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि गोपीनाथ यादव नाम का एक युवक उसे पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा है। कॉलेज आते-जाते उसका पीछा करता है। कमेंट भी करता है। आरोप है कि सोमवार को वह रात में कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। अभी वह कुनराघाट सोनार गली में पहुंची थी कि आरोपी गोपीनाथ यादव फिर आ गया और रास्ते में रोककर दुष्कर्म करने की धमकी देने लगा। विरोध पर उसने थप्पड़ मारा। जान से मारने की धमकी भी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख वह भाग गया। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed