फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The message of love comes from the martyrdom of Mubarak Khan

Gorakhpur News: मुबारक खां शहीद के दर से मिलता है मोहब्बत का पैगाम

Wed, 08 May 2024 04:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The message of love comes from the martyrdom of Mubarak Khan
गोरखपुर। नार्मल स्थित दरगाह पर हजरत मुबारक खां शहीद का सालाना उर्स-ए-पाक शुरू हो चुका है। दूसरे दिन मिलाद का प्रोग्राम हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी हुई। बाबा से मोहब्बत रखने वालों का हुजूम रहा। अन्य धर्म के बुद्धिजीवियों ने उर्स में शिरकत कर भाईचारगी का संदेश दिया। दरगाह मेले में खान-पान के तहत हलवा पराठा, चाट, आइसक्रीम व मनोरंजन के लिए झूले आदि मौजूद रहे, जिसका बच्चों व बड़ों ने लुत्फ उठाया। इसके अलावा टोपियों सहित अन्य दुकानें भी गुलजार रहीं। मौसम खुशगवार बना रहा।
विज्ञापन




मिलाद में उलमा किराम ने खिदमत-ए-खल्क का दर्स दिया। कहा कि दरगाहों का मिशन लोगों को जोड़ना, मोहब्बत करना व मुल्क की तरक्की व खुशहाली की कामना करना है। कहा अजमेर, बरेली, कलियर, दिल्ली, मुंबई, रुदौली, बदायूं, पीलीभीत, किछौछा, देवा, मारहरा शरीफ में बड़े-बड़े बुजुर्ग गुजरे हैं, सभी ने लोगों को तौहीद व मोहब्बत की शिक्षा दी है। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो सलामती, मोहब्बत व भाईचारगी की दुआ मांगी गई। इस दौरान दरगाह के सदर इकरार अहमद, सैयद शहाब, शमशीर अहमद, कुतुबुद्दीन, रमजान, हाजी कलीम फरजंद, हाजी खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन




इनसेट -



निकला सरकारी चादर व गागर का जुलूस, पूरी रात हुई कव्वाली

नार्मल स्थित दरगाह के सालाना उर्स के दूसरे दिन अकीदतमंदों ने चादर पेश कर फातिहा पढ़ी व रात में कव्वाली का आनंद लिया। शाम के वक्त मियां बाजार स्थित इरशाद अहमद बग्घी के आवास से सरकारी चादर व गागर का जुलूस निकाला गया। जुलूस इस्लामी परचम, घोड़ा, बग्घी के साथ नातिया कव्वाली के बीच कई रास्तों से होता हुआ नार्मल स्थित दरगाह पर पहुंचा। इसके बाद चादर व गागर हजरत मुबारक खां शहीद के मजार पर दरूदो सलाम के बीच पेश की गई। फातिहा पढ़कर सभी ने दुआ मांगी। रात में बदायूं के कव्वाल जुनैद सुल्तानी व उनके साथियों ने एक से बढ़कर एक कव्वाली पेश की और खूब वाहवाही पाई। वहीं दिल्ली के कव्वाल वसीम साबरी व उनके साथियों की कव्वाली पर लोग झूमने लगे। कव्वाली का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। लोग बेहतरीन कलाम सुनकर खुश हुए। कलाकारों को खूब इनामों से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स -



उर्स में कर्नाटक से पहुंचे ललेश रेड्डी और फिल्म एक्टर रोहित चौधरी



हजरत मुबारक खां शहीद के सालाना उर्स मौके पर कर्नाटक से पहुचे बड़े उद्योगपति ललेश रेड्डी और बॉलीवुड स्टार रोहित चौधरी ने अपने अति व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर बाबा के उर्स में शामिल हुए। कमेटी को लोगों ने उनका सूफियाना अंदाज में फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। कमेटी के सदर इकरार अहमद ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed