{"_id":"68cc6f63c399312b760db927","slug":"gorakhpur-news-the-case-of-abvp-student-leader-spraying-petrol-on-himself-is-gaining-momentum-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1075361-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तूल पकड़ रहा अभाविप के छात्रनेता द्वारा खुद पर पेट्रोल छिड़कने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तूल पकड़ रहा अभाविप के छात्रनेता द्वारा खुद पर पेट्रोल छिड़कने का मामला
विज्ञापन
डीडीयू गेट के पास एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री ने किया था आत्मदाह का प्रयास
आत्मदाह की कोशिश करने वाला छात्रनेता अस्पताल से डिस्चार्ज
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन गेट के पास बुधवार की शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री राजवर्धन द्वारा आत्मदाह की कोशिश का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। अभाविप ने महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाते हुए डीडीयू व जिला प्रशासन से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूसरे संगठन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
इस मामले में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कने वाले अभाविप के छात्रनेता राजवर्धन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक होने पर अस्प्ताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभाविप के गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच की मांग करते हुए कहा कि एक छात्र संगठन की तरफ से महापुरुषों का अपमान कर छात्रों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है। आरोप लगाया कि जूते-चप्पल पहनकर वहां महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
पेरियार के जन्मदिन पर आयोजन करने वाले छात्र संगठन के मुताबिक, वे लोग सीमित संसाधनों में महापुरुषों की जयंती मना रहे थे। वहां दूसरे संगठनों के लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम खराब करने की कोशिश की। योजनाबद्ध तरीके से खुद पर पेट्रोल छिड़का गया, ताकि कार्यक्रम न हो सके।