फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Summer special train will run from Gorakhpur to Bangalore

Gorakhpur News: गोरखपुर से बंगलूरू के लिए चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

Sat, 05 Apr 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Summer special train will run from Gorakhpur to Bangalore
12 मई से तीन-तीन फेरों में होगा ट्रेन का संचलन
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से बंगलूरू जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बंगलूरू से 12, 19 और 26 मई को प्रत्येक सोमवार चलाई जाएगी। गोरखपुर से यह ट्रेन 16, 23 और 30 मई को प्रत्येक शुक्रवार को तीन फेरों में चलाई जाएगी।
यह जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 06529 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बंगलूरू-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 12, 19 एवं 26 मई को सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बंगलूरू से शाम 19.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 17.10 बजे पुणे से चलकर तीसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), प्रयागराज, वाराणसी, होते हुए शाम 06.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वापसी यात्रा में 06530 गोरखपुर-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बंगलूरू ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 16, 23 और 30 मई को गोरखपुर से शाम 17.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया, मऊ होते हुए वाराणसी से 22.20 बजे चलकर प्रयागराज, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) होते हुए चौथे दिन सुबह 08.15 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के सात, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed