फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Store selling goods online was inspected, eight samples were taken

Gorakhpur News: ऑनलाइन सामान बेचने वाले स्टोर की हुई जांच, आठ सैंपल लिए गए

Fri, 04 Apr 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Store selling goods online was inspected, eight samples were taken
तारामंडल इलाके में संचालित जेप्टो के स्टोर पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
विज्ञापन

यहां 100 से अधिक सेल्स ब्वाॅय घर-घर पहुंचाते हैं खाद्य सामग्री

गोरखपुर। पूरे शहर में ऑनलाइन व्यवसाय करने वाली कंपनी जेप्टो के तारामंडल स्थित डार्क स्टोर पर बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां हर दिन 100 से अधिक डिलीवरी ब्वाॅय घर-घर खाद्य सामग्री पहुंचाते हैं। यहां से विभिन्न खाद्य पदार्थों के आठ नमूने लिए गए। इसके अलावा निर्देश दिया गया कि सभी डिलीवरी ब्वॉय का पंजीकरण कराया जाए और एक्सपायर्ड सामग्री को यहीं नष्ट कराया जाए।
शहर में क्विक कॉमर्स (कम समय में ऑनलाइन डिलीवरी) का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग एप पर आलू, दाल से लेकर बिस्किट, नमकीन तक के ऑर्डर कर रहे हैं और वह खाद्य सामग्री 15 से 20 मिनट में उनके घर पहुंच रही है। भुगतान के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन व कैश ऑन डिलीवरी आदि की सुविधा उपलब्ध है। शासन के निर्देश पर तारामंडल इलाके में चल रहे जेप्टो की जांच के लिए बृहस्पतिवार को टीम पहुंची। यहां से गुड़ के दो, कुट्टू का आटा, नमक ,पापड़, साबूदाना और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल आठ नमूने लिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस स्टोर से 100 से ज्यादा डिलीवरी ब्वॉय मोटर साइकिल से घर-घर सामान पहुंचाते हैं, लेकिन इनका पंजीकरण नहीं है। डिलीवरी ब्वॉय को निर्देश दिया गया कि पैक्ड आइटम में अगर एक्सपायरी 15 दिन से कम है तो उसे ग्राहकों को न बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र ,आभा, शैलेंद्र, श्रीनिवास, आशुतोष, स्वामीनाथ, संतोष तिवारी, अंकुर मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed