{"_id":"683ca49dd5e48341040c6185","slug":"gorakhpur-news-stf-is-looking-for-sudhir-singh-keeping-an-eye-on-the-court-too-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-957276-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सुधीर सिंह की तलाश में लगी एसटीएफ, न्यायालय पर भी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सुधीर सिंह की तलाश में लगी एसटीएफ, न्यायालय पर भी नजर
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमले के बाद भागे फिर रहे माफिया सुधीरसिंह
गोरखपुर। माफिया सुधीर सिंह की तलाश में खजनी पुलिस और क्राइम ब्रांच के अलावा एसटीएफ भी लग गई है। 27 मई की रात खजनी क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के बाद भागे फिर रहे सुधीर के न्यायालय में समर्पण करने की अटकलें तेज होने के बाद कचहरी के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। पूर्व में वह कई बार चकमा देकर न्यायालय में समर्पण कर चुका है।
खजनी थाना क्षेत्र में 27 मई की रात को स्थानीय व्यापारी द्वारा दी गई दावत में माफिया सुधीर ने बेलीपार के रहने वाले अपने पूर्व सहयोगी अंकुर शाही पर राड से जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में नामजद होने के बाद से वह फरार है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गोरखपुर-बस्ती मंडल के अलावा लखनऊ में छापा मार रही है। हालांकि, अभी तक गिरफ्तारी में सफलता हासिल नहीं हुई। अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी इस आपरेशन में शामिल हो गई है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस को इस बात की सूचना मिली है कि सुधीर न्यायालय में समर्पण की योजना बना रहा है। उसने पूर्व में भी इसी तरह के मामलों में अचानक कोर्ट में हाजिर होकर गिरफ्तारी से बचाव किया था। कचहरी में निगरानी बढ़ाने के साथ ही माफिया के पैरोकार, राजनीतिक संपर्कों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा माफिया के कई करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।