फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SSP asked for land for new police lines, wrote letter to DM

Gorakhpur News: नया पुलिस लाइंस के लिए एसएसपी ने मांगी जमीन, डीएम को लिखा पत्र

Thu, 19 Dec 2024 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SSP asked for land for new police lines, wrote letter to DM
गोरखपुर। चौरीचौरा तहसील के मलमलिया गांव में सीलिंग की जमीन पर नया पुलिस लाइंस बनाने का रास्ता साफ हो गया है। एसएसपी ने बुधवार को 50 से 70 एकड़ के बीच जमीन उपलब्ध कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। प्रशासन ने पहले से ही जमीन चिह्नित कर ली है। जल्द ही यह जमीन पुलिस विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। वहीं, शासन से भी इसकी अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने शहर के बढ़ते दायरे को देखते हुए नया पुलिस लाइंस के निर्माण की योजना तैयार की है। सप्ताह भर पहले डीएम और एसएसपी ने मलमलिया गांव जाकर सीलिंग की जमीन भी देखी है और यह उन्हें पसंद आई है। प्रशासन ने मलमलिया गांव में सीलिंग की 214 एकड़ जमीन में से 70 एकड़ चिह्नित किया है। नए पुलिस लाइंस में साइबर सेल, एलआईयू, एंटी करप्शन के कार्यालय, परेड ग्राउंड के साथ पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवास होंगे। शहर के पाश इलाके में स्थित गोरखपुर पुलिस लाइंस के अधिकांश भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि नए पुलिस लाइंस के निर्माण के लिए प्रशासन को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है। जमीन मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार कराकर मुख्यालय भेजा जाएगा। अनुमति मिलने पर डीपीआर तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed