{"_id":"673e5496ebe35c426c09feb4","slug":"gorakhpur-news-smart-dt-meter-will-detect-the-electricity-load-of-consumers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-753549-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्मार्ट डीटी मीटर से पता लगेगा उपभोक्ताओं का विद्युत लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्मार्ट डीटी मीटर से पता लगेगा उपभोक्ताओं का विद्युत लोड
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर मंडल में जीनस कंपनी की ओर से ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट डीटी मीटर लगाया जा रहा है। इससे यह पता लगेगा कि उपभोक्ताओं को इस ट्रांसफार्मर से कितनी बिजली सप्लाई की जा रही है। विद्युत लोड का पता भी चल सकेगा। बिजली निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध करा सकेगा। बिजली चोरी पर भी लगाम लगेगा।
स्मार्ट मीटर लगाने वाली फर्म का लक्ष्य गोरखपुर मंडल में लगभग 7000 स्मार्ट डीटी मीटर लगाने का है। अभी तक कंपनी की ओर से लगभग चार सौ स्मार्ट डीटी मीटर ट्रांसफार्मरों पर लगाए जा चुके हैं। कंपनी के जोनल हेड राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक तो स्मार्ट मीटर घरों में लगने से बिल ऑनलाइन ही पता चल जाएगा। ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को जाने वाली बिजली सप्लाई की यूनिट व लोड की जानकारी होने से लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर भी उसी के अनुसार लगाया जा सकेगा। जिससे लोड बढ़ने पर फॉल्ट की समस्या न हो सके।
--
कोट
ट्रांसफार्मरों पर लग रहे स्मार्ट डीटी मीटर से उपभोक्ताओं के लोड का पता चलेगा। ट्रांसफार्मर के लोड बढ़ने पर उपभोक्ताओं के मीटर में लोड की जांच की जाएगी। इससे हो रही बिजली चोरी पर लगाम लगेगा व उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बिना फॉल्ट के मिल सकेगी।
विज्ञापन
-लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी
-- -- -- -- -- -- -- -- --