{"_id":"676323db2bf2cf94a7062163","slug":"gorakhpur-news-shohada-is-troublingthe-girl-tried-to-commit-suicide-twice-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-781905-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शोहदा कर रहा परेशान...युवती ने दो बार की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शोहदा कर रहा परेशान...युवती ने दो बार की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा इलाके में एक युवती को शोहदे ने इस कदर परेशान कर दिया कि उसने दो बार खुदकुशी की कोशिश की। युवती का अश्लील फोटो शोहदा वायरल कर रहा है। युवती ने खुदकुशी की कोशिश की तो मुंबई से छुट्टी लेकर पिता गांव आए। पिता ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। पिता का कहना है कि बेटी कोई आत्मघाती कदम न उठा ले, इस वजह से पूरे घर के दरवाजों की सिटकनी, कुंडी को हटवा दिया है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झंगहा इलाके में रहने वाली एक युवती की शादी तय हो गई थी। इसी दौरान उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से शोहदे ने फोटो लेकर एडिट कर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद युवती ने खुदकुशी की कोशिश की तो मां ने बचा लिया। वजह पूछने पर जानकारी दी। इसके बाद मुंबई से पिता आए तो फिर उसने जान देने की कोशिश की।
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र पर साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है। सोशल मीडिया से युवती का अश्लील फोटो को हटवाया जाएगा। आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी।