{"_id":"678abed7a6d53f081202aa1a","slug":"gorakhpur-news-sexual-exploitation-of-a-married-woman-on-the-pretext-of-marriage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-812326-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवाहिता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवाहिता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण
विज्ञापन
गुलरिहा पुलिस ने महराजगंज के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास चाय बेचने वाली महिला को घर खर्च देने का लालच देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने कमरे में बंद करके उसे पीटकर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने यौन शोषण और मारपीट का केस दर्ज करके महराजगंज जिले के कोठीभार थाना के मधवलिया निवासी अमन उर्फ जलालुद्दीन की तलाश कर रही है।
सिकरीगंज क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2013 में गीडा इलाके में उसकी शादी हुई थी, इसके बाद दो बेटे हुए। पति से घर खर्च नहीं मिलने पर बच्चों को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गेट के पास आकर ठेले पर चाय बेचने लगी। वहीं पर अमन उर्फ जलालुद्दीन कपड़े की दुकान लगाता था। धीरे-धीरे जान पहचान बढ़ाकर अमन झूठा आश्वासन देने लगा। कहा कि पति को छोड़ दो, तुम्हारे बच्चों सहित तुम्हें अपने साथ रखूंगा और खर्च उठाऊंगा। झांसे में लेकर पिछले एक वर्ष से शारीरिक शोषण करता रहा। नौ जनवरी को जब शादी करने की जिद पर अड़ गई तो आरोपी छोड़कर भाग गया।