फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur  news: Senior journalist Ajay Shankar Tiwari passed away 

गोरखपुर : वरिष्ठ पत्रकार अजय शंकर तिवारी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Sat, 01 May 2021 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 May 2021 05:21 AM IST
सार

  • निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
  • राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने शोक जताया

विज्ञापन
Gorakhpur  news: Senior journalist Ajay Shankar Tiwari passed away 
अजय शंकर तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला गोरखपुर के डिप्टी न्यूज एडिटर अजय शंकर तिवारी (52) का शुक्रवार सुबह कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अजय शंकर के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गीडा स्थित अमर उजाला कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर सहकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति व पीड़ित परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन


 मूलरूप से वाराणसी के बाग बरियार सिंह चेतगंज के रहने वाले अजय शंकर तिवारी और उनकी पत्नी प्रिया तिवारी दोनों ही कोरोना संक्रमित थे। स्वस्थ होकर पत्नी दो दिन पूर्व घर पहुंची। सांस लेने में तकलीफ और ऑक्सीजन स्तर कम होने की वजह से अजय का इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के मुताबिक अजय के फेफड़े में संक्रमण काफी ज्यादा था। वे कोरोना संक्रमण पर विजय पाने की जद्दोजहद कर रहे थे। शुक्रवार सुबह समस्या अचानक ज्यादा बढ़ गई। डॉक्टर कुछ कर पाते इससे पहले ही सुबह 10:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।  
विज्ञापन


अजय शंकर का अंतिम संस्कार राप्ती नदी के तट राजघाट पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया। बड़े बेटे शिखर तिवारी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अजय अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में पत्नी प्रिया तिवारी, बेटा शिखर तिवारी, बेटी के अलावा भाई और परिवार के अन्य सदस्य हैं। 15 अप्रैल को अजय शंकर तिवारी की मां चंद्रकला तिवारी का भी निधन हो गया था। कोरोना संक्रमण की वजह से ही अजय अपनी मां के अंतिम दर्शन करने वाराणसी नहीं जा सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed