फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Scooty rider dies after being hit by a trailer

Gorakhpur News: ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

Fri, 04 Apr 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Scooty rider dies after being hit by a trailer
एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन

सरदारनगर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप फोरलेन पर बुधवार रात ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो सीएचसी पिपराइच भिजवाया। कुशीनगर जिले के कसया निवासी उमेश गिरि (37) स्कूटी से बुधवार रात में गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर एक सांड को एंबुलेंस ने अचानक टक्कर मार दिया, इससे उसकी मौत हो गई। पीछे से आ रहे स्कूटी सवार उमेश ने बचने का प्रयास किया, तभी पीछे से आ रही ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहे बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले के गोविंदपुर निवासी शेष साहब खान (22) सांड के शव से बचने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। इधर, पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed