फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sandeep of Chauri Chaura and Srishti of Barhalganj won the marathon race

Gorakhpur News: चौरीचौरा के संदीप और बड़हलगंज की सृष्टि ने जीती मैराथन दौड़

Thu, 25 Sep 2025 04:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sandeep of Chauri Chaura and Srishti of Barhalganj won the marathon race
सांसद खेल महोत्सव में मेडल के साथ  विजयी प्रतिभागी। 
बड़हलगंज मिनी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आगाज
विज्ञापन


सात सौ से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
केंद्रीय राज्य मंत्री ने मैराथन दौड़ को दिखाई हरी झंडी

बड़हलगंज। कस्बे के ग्रामीण मिनी स्टेडियम में बुधवार से ''रन फार स्वदेशी'' के तहत सांसद खेल महोत्सव का आगाज हुआ। पहले दिन हुए मैराथन दौड़ में सात सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में चौरीचौरा के संदीप ने 26 मिनट में सात किमी के मैराथन दौड़ को जीत कर 75 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में बड़हलगंज की सृष्टि गौड़ ने 40 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त कर 25 हजार का पुरस्कार जीता।
बुधवार को मिनी ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित मैराथन दौड़ में केंद्रीय राज्यमंत्री व बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशभर के खिलाड़ियों को जोड़ना और खेलों को आम जनता तक पहुंचाना है। महोत्सव में युवाओं व बेटियों को खेल में नए अवसर उपलब्ध कराना व स्वदेशी सामान को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व बांसगांव विधायक विमलेश पासवान ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच देना है, जिससे वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीत सकें। उन्होंने जोर दिया कि महोत्सव केवल खेल-कौशल तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में भाईचारा, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन दौड़ में लगभग सात सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम 24 सितंबर से शुरू होकर पांच विधानसभा क्षेत्र में 15 दिन तक चलेगा। इसमें आधुनिक और पारंपरिक खेलों जैसे एथलीट, कबड्डी, वाॅलीबाल, खो खो, क्रिकेट, फुटबाल सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। मैराथन दौड़ को केंद्रीय राज्यमंत्री, विधायक राजेश त्रिपाठी, विमलेश पासवान व ब्लाॅक प्रमुख रामआशीष राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल, विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, भारतीय कुश्ती महासंघ के कोच रणविजय सिंह, बरहज ब्लाॅक प्रमुख राजा सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र व बृजेश वर्मा, स्वतंत्रत सिंह, गोपाल यादव झिन्नू, पीडी दीपक सिंह, श्रीकांत सोनी, बीडीओ मनोज सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


बालक वर्ग में चौरीचौरा के संदीप ने प्रथम, बांसगांव के प्रिंस ने द्वितीय व धुरियापार के अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 75, 21 व 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और मेडल प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में बड़हलगंज की सृष्टी ने प्रथम, बड़हलगंज की ही खुशबू गुप्ता ने द्वितीय व चिल्लूपार की पूजा साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्रमशः 25, 11 व 05 हजार रुपये का नकद पुरस्कार के साथ मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed