फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Salary scam, now 62 lakhs will be recovered

Gorakhpur News: वेतन में घोटाला, अब होगी 62 लाख की रिकवरी

Mon, 02 Jun 2025 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Salary scam, now 62 lakhs will be recovered
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर का मामला, ऑडिट जांच में खुलासा
विज्ञापन

प्रधानाचार्य समेत अन्य से होगी 36 किस्तों में वसूली
गोरखपुर। कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज में वेतन में घोटाले का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित कई शिक्षकों ने वर्षों तक गलत तरीके से वेतन प्राप्त किया। अब तक कुल 62,21,693 रुपये की वेतन की अनियमितता मिली है। इस वेतन की वसूली की जाएगी।
वर्ष 2006 से लेकर 2024 तक के सेवा अभिलेखों और वेतन निर्धारण की जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। सातवें वेतन आयोग के तहत हुए वेतन निर्धारण में नियमों की अनदेखी की गई। ऑडिट टीम ने पाया कि पदोन्नति, वार्षिक वेतन वृद्धि और मूल वेतन निर्धारण में बार-बार त्रुटियां की गईं। इससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हुआ। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ कर्मियों को वर्षों से अधिक वेतन दिया जा रहा था, जिनकी वसूली अब 36 किस्तों में की जाएगी।
विज्ञापन

वित्त एवं लेखाधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय गोरखपुर मंडल की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में सभी संबंधित कर्मचारियों से रिकवरी की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि मई माह के वेतन से ही रिकवरी प्रारंभ कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........

वर्जन
बुद्ध इंटर कॉलेज में कराई गई जांच में अधिक वेतन लेने के सबूत मिले हैं। सभी शिक्षक-कर्मचारियों से मई माह के वेतन से रिकवरी के आदेश दिए गए हैं।
- सतीश सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, गोरखपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed