फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Reward will be declared on Mafia's brother Sanjay Upadhyay

Gorakhpur News: माफिया के भाई संजय उपाध्याय पर घोषित होगा इनाम

Sat, 05 Apr 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Reward will be declared on Mafia's brother Sanjay Upadhyay
भागे फिर रहे संजय उपाध्याय पर एनबीडब्ल्यू भी जारी कराने की तैयारी में पुलिस
विज्ञापन

माफिया का भाई बता फोन पर मांगी गई थी एक करोड़ की रंगदारी
गोरखपुर। शाहपुर में रंगदारी और घर पर चढ़कर कार पर गोलियां चलाने के मामले में माफिया विनोद उपाध्याय का भाई संजय उपाध्याय पर पुलिस इनाम घोषित करेगी। पुलिस संजय के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू (गैर-ज़मानती वारंट) भी जारी कराने की तैयारी में हैं। मामले में पांच आरोपियों को शाहपुर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं एक आरोपी गौरव पांडेय ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अब पुलिस संजय उपाध्याय की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
शाहपुर में 18 फरवरी को प्रॉपर्टी डीलर अंकु शुक्ल को माफिया का भाई बनकर कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद 24 फरवरी को प्राॅपर्टी डीलर के दरवाजे पर खड़ी कार पर गालियां चलाकर दहशत फैलाई गई थी। आरोपियों की पहचान शाहपुर चरगांवा निवासी अंकित पासवान उर्फ मंटू, अंबिका पासवान, गुलरिहा रामपुर बुजुर्ग निवासी नितिन मिश्रा, चिलुआताल के करीमनगर पोखर भिंडा निवासी साहिल अली और गुलरिहा सेमरा नंबर दो निवासी शुभम श्रीवास्तव के रूप में हुई। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया। इसी बीच मामले में एक और आरोपी गौरव पांडेय ने पुलिस को चकमा देकर माफिया की तरह सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शाहपुर पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो इस प्रकरण में संजय उपाध्याय का नाम सामने आया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी थी, लेकिन वह चकमा देकर भागा फिर रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शाहपुर में प्राॅपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने मामले में माफिया के भाई संजय उपाध्याय पर जल्द ही इनाम की घोषणा की जाएगी। शीघ्र ही एनबीडब्ल्यू भी जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed