फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Ramlila Committee President and Councilor beaten up in a dispute over putting up a banner

छठ घाट पर विवाद: बैनर लगाने को लेकर हुई कहासुनी...रामलीला कमेटी के अध्यक्ष को पीटा, गोरखपुर के पिपराइच की घटना

Tue, 28 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 02:00 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की जड़ नगर पंचायत बोर्ड में चल रही गुटबाजी है। रामलीला कमेटी हर वर्ष मैदान पर रामलीला और छठ पूजा का आयोजन करती है। सोमवार को नगर पंचायत के कर्मचारी चेयरमैन के निर्देश पर उसी मैदान पर बैनर लगाने पहुंचे थे। इस पर कमेटी ने आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Ramlila Committee President and Councilor beaten up in a dispute over putting up a banner
पिपराइच रामलीला मैदान के छठ घाट पर विवाद के मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।

विस्तार

कस्बे के रामलीला मैदान में स्थित छठ पूजा स्थल पर बैनर लगाने के विवाद में सोमवार की दोपहर नगर पंचायत के चेयरमैन संजय मद्धेशिया के समर्थकों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में मारपीट हो गई।

विज्ञापन


आरोप है कि चेयरमैन समर्थकों ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ऋषभ कश्यप और सभासद व्यास मुनि गुप्ता की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। इस मामले में दोनों पक्ष से तीन तहरीरें दी गईं हैं।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की जड़ नगर पंचायत बोर्ड में चल रही गुटबाजी है। रामलीला कमेटी हर वर्ष मैदान पर रामलीला और छठ पूजा का आयोजन करती है। सोमवार को नगर पंचायत के कर्मचारी चेयरमैन के निर्देश पर उसी मैदान पर बैनर लगाने पहुंचे थे। इस पर कमेटी ने आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए छठ पूजा स्थल व रामलीला मैदान के गेट में ताला लगा दिया। मामला बढ़ने पर सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन

चेयरमैन पक्ष से दी गई दो तहरीर
थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों से तीन तहरीरें मिली हैं। सभासद व्यास मुनि गुप्ता ने छह नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व लूटपाट की तहरीर दी है। वहीं, चेयरमैन के पक्ष से एक सफाईकर्मी ने जातिगत शब्दों के इस्तेमाल और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

एक अन्य तहरीर में नगर पंचायत कर्मचारियों ने सभासद व्यास मुनि गुप्ता पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed