फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Property worth nearly two crores of history-sheeter former councillor seized

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद की करीब दो करोड़ की संपत्ति जब्त

Sat, 05 Apr 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Property worth nearly two crores of history-sheeter former councillor seized
राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर रविंद्र निषाद पर दर्ज है गैंगस्टर एक्ट, हत्या समेत 12 केस
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में प्रशासन ने कराई जब्ती की कार्रवाई
गोरखपुर। राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद का शुक्रवार को चकरा मोहल्ले में स्थित मकान को प्रशासन ने जब्त कर लिया। अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि पूर्व पार्षद ने अपराध की कमाई से यह मकान बनवाया है। राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर रविंद्र निषाद पर गैंगस्टर एक्ट, हत्या समेत 12 केस दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट में यह कार्रवाई की गई।
राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा अव्वल हार्बर्ट बांध निवासी रविंद्र निषाद पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 2023 में केस दर्ज किया गया था। उसी मामले में पुलिस ने रविंद्र निषाद की प्राॅपर्टी का ब्योरा जुटाया। इसके बाद शुक्रवार को जब्तीकरण की कार्रवाई जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद की गई। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की तरफ से तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह और राजस्व टीम के साथ राजघाट और तिवारीपुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी रविंद्र निषाद ने लूट, धोखाधड़ी से अर्जित की गई संपत्ति से मकान बनवाया है।
विज्ञापन


विभिन्न थानों में दर्ज है आरोपी पर केस
हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में आरोपी पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद राजघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर कुल 12 केस विभिन्न थानों में दर्ज है। इनमें 2021 में दर्ज एफआईआर के बाद वह सुर्खियों में आया था। 2021 में खजनी और कैंट थाने में केस दर्ज किया गया था। 2023 में गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। कैंट में चार, राजघाट में छह, खजनी में एक और बेलीपार में एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
हिस्ट्रीशीटर ने जेसीबी से गिरवा दिया था घर
रविंद्र निषाद पर खजनी की रहने वाली महिला ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। इसके बाद रविंद्र पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई थी। फिलहाल, वह जमानत पर बाहर है। राजघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर रविंद्र निषाद पार्षद भी रह चुका है। रविंद्र निषाद पर आरोप था कि उसने एक जमीन पर कब्जे की नीयत से जेसीबी से घर गिरवा दिया था। घर गिराने का विरोध कर रहीं खजनी के बारी गांव की अनीता देवी पर जेसीबी चढ़ाकर हत्या करने का भी प्रयास किया था। महिला ने एडीजी अखिल कुमार से शिकायत की थी। अफसरों की सख्ती के बाद महिला की तहरीर पर खजनी थाने में रविंद्र निषाद पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed