फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pradhan's car chased and beaten, vehicle vandalized, case registered

Gorakhpur News: प्रधान की गाड़ी का पीछा कर मारपीट, वाहन में तोड़-फोड़, केस दर्ज

Thu, 19 Dec 2024 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pradhan's car chased and beaten, vehicle vandalized, case registered
बड़हलगंज। बहसुआ गांव निवासी ग्राम प्रधान के वाहन का पीछा कर उसे रास्ते में रोककर शीशा तोड़ने व मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने छह लोगों पर मारपीट, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान नारद पासवान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को अपने चार पहिया वाहन से बड़हलगंज से बहसुआ अपने घर जा रहे थे। छपरा गांव निवासी विशाल यादव व प्रदीप यादव रास्ते में गाड़ी का पीछा करते हुए अपने गांव छपरा के पास बाइक आगे खड़ी कर रोक दिया। गाली देते हुए गाड़ी का शीशा तोड़ दिया व बगल का शीशा तोड़कर मुझे पीटते हुए गाड़ी से खींचने लगे, जान से मारने की धमकी दिए। पूर्व में गांव के रमेश निषाद, विजय निषाद, राजेन्द्र निषाद व नारद निषाद ने पीड़ित को मारा पीटा था, जिसमें केस दर्ज है। आरोपियों ने पीड़ित से कहा की रमेश निषाद व अन्य के खिलाफ केस उठा कर मांफी मांग लो नहीं तो तुम्हारी हत्या निश्चित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed