{"_id":"68d5b490bb32d6fe160a0a5a","slug":"gorakhpur-news-police-officers-did-foot-patrolling-in-view-of-the-festivals-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1083070-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त
सार
गोरखपुर में दुर्गापूजा और दशहरा के दौरान महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने पैदल गश्त और जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने इसे नागरिक सुरक्षा की दिशा में अहम बताया।
विज्ञापन
विस्तार
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
गोरखपुर। दुर्गापूजा और दशहरा में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को थाना शाहपुर क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त किया। एडीजी मुथा अशोक जैन और एसएसपी राजकरन नय्यर के निर्देशन में गश्त किया गया। वहीं, मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के विषय में जागरूक किया गया।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ मंदिर सुरक्षा रत्नेश्वर सिंह, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ शशिभूषण राय फोर्स के मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम त्योहार के दौरान नागरिक सुरक्षा और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम है।
इधर, क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज कुमार सिंह, कैंट योगेश सिंह, खजनी शिल्पा कुमारी, कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, गोला दरवेश कुमार, चौरीचौरा अनुराग सिंह और कैंपियरगंज विवेक तिवारी ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में छात्रों और महिलाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं, महिला व बाल संरक्षण कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और हेल्पलाइन नंबर आदि के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई।