फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैदान-ए-जंग': फुटबाल ग्राउंड में मचा बवाल, मैदान छोड़ भागे रेफरी- बीच में बंद हुआ मैच; ऐसे हुआ विजेता का चयन

Mon, 28 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2025 12:48 AM IST
सार

जिले के 35 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गोरखपुर मास्टर्स फुटबॉल लीग-2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लीग, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फिटनेस एफसी और यूपी पुलिस की टीम फाइनल में पहुंची। रविवार शाम इस मैच की शुरूआत हुई।

विज्ञापन
In Gorakhpur,Players chased the referee after a wrong decision in a football match
रेफरी की बंडी पकड़कर खीचते खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेले गए गोरखपुर मास्टर्स फुटबॉल लीग-2025 के फाइनल मुकाबले में विवाद हो गया। एक टीम के खिलाड़ियों ने रेफरी पर गलत निर्णय देने का आरोप लगाते हुए उन्हें दौड़ा लिया। इसके बाद रेफरी से गलत व्यवहार करने वाली टीम को प्रतियोगिता से बाहर करते हुए दूसरी टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।



जिले के 35 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गोरखपुर मास्टर्स फुटबॉल लीग-2025 का आयोजन किया जा रहा है।

In Gorakhpur,Players chased the referee after a wrong decision in a football match
टीशर्ट खींटते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतियोगिता के लीग, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फिटनेस एफसी और यूपी पुलिस की टीम फाइनल में पहुंची। रविवार शाम इस मैच की शुरूआत हुई।  पहले हाॅफ में फिटनेस एफसी की टीम ने एक गोल करके मैच में बढ़त बना ली। लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही और यूपी पुलिस की टीम ने भी एक गोल कर मैच को बराबरी पर कर दी।
In Gorakhpur,Players chased the referee after a wrong decision in a football match
बहस करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले हाॅफ तक दोनों टीमें 1-1 के बराबर पर रही। मैच का दूसरा हाॅफ शुरू होते ही फिटनेस एफसी की टीम को पेनाल्टी मिली। लेकिन रेफरी ने पेनाल्टी नहीं दिया। इससे फिटनेस एफसी टीम के खिलाड़ी आक्रोशित हो गए और रेफरी पर आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद मैच फिर से शुरू हुआ। कुछ ही देर में यूपी पुलिस की टीम ने गोल कर मैच में 2-1 से बढ़त बना ली।  यहां तक मैच में सबकुछ ठीक चला। इस बीच यूपी पुलिस की टीम ने एक और गोल का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
In Gorakhpur,Players chased the referee after a wrong decision in a football match
खेल के दौरान रेफरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि यूपी पुलिस की टीम के एक खिलाड़ी ने फिटनेस एफसी के गोलकीपर को धक्का दे दिया। इसके बाद गोल हो गया। रेफरी ने जैसे ही इस गोल का निर्णय लिया फिटनेस एफसी के खिलाड़ी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
In Gorakhpur,Players chased the referee after a wrong decision in a football match
खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर रेफरी मैदान छोड़कर भागकर कमेटी के पास पहुंच गए। कमेटी ने फिटनेस एफसी के खिलाड़ियों के आक्रोशित रुख और रेफरी के प्रति गलत व्यवहार को देखते हुए मैच को बीच में बंद करा दिया और यूपी पुलिस की टीम को विजेता घोषित कर दिया। कमेटी के इस निर्णय पर फिटनेस एफसी के टीम ने विरोध किया लेकिन कोई भी कमेटी ने अपना निर्णय नहीं बदला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed