{"_id":"6885e1b5a6672de77704fc9b","slug":"retired-air-force-personnel-who-escaped-from-clutches-of-miscreants-narrated-his-ordeal-he-burst-into-tears-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'फिरौती न मिली तो झारखंड ले जाकर मार देंगे गोली', बदमाशों से छूटे एयरफोर्स रिटायर्ड कर्मी ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'फिरौती न मिली तो झारखंड ले जाकर मार देंगे गोली', बदमाशों से छूटे एयरफोर्स रिटायर्ड कर्मी ने सुनाई आपबीती
Sun, 27 Jul 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Jul 2025 03:24 PM IST
सार
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी और बस्ती में तैनात सरकारी डॉक्टर सुषमा जायसवाल के पति अशोक जायसवाल के अपहरण के मामले में पुलिस क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों और अशोक जायसवाल में पहले से जान-पहचान के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसएसपी और एसपी सिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर में अपहरण करने वाले बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल शुक्रवार की रात जब परिवार से मिले तो फूट-फूटकर रो पड़े। शनिवार को उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। बताया कि बदमाशों ने उनकी आंख पर पट्टी बांध दी थी। फिर कार में घुमाने के दौरान बदमाश उन्हें गलत लोकेशन बताकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वह बार-बार बोल रहे थे कि बिहार पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में झारखंड पहुंच जाएंगे। यदि फिरौती की रकम नहीं मिली तो वहीं पर गोली मार देंगे।
घटना का खुलासा करते एसएसपी और एसपी सिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशोक ने बताया कि कौवाबाग अंडरपास पर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद जबरदस्ती कार में बैठा लिया। अंदर बैठाकर कनपट्टी पर तमंचा सटा दिया और आंखों पर पट्टी बांध दी। उन्होंने विरोध किया तो एक आरोपी करुणेश ने दो थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद वे कार में बैठाकर घुमाने लगे। कार में चालक और तीन अन्य बदमाश थे। उनको बीच वाली सीट पर बैठाया गया था। दोनों तरफ एक-एक बदमाश बैठे थे।
एसएसपी का आभार जताते दंपति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'पेट्रोल पंप से बदमाशों ने 1000 रुपये का तेल डलवाया'
उन्होंने बताया कि बदमाश दो कार से चल रहे थे। थोड़ी देर बाद उन्हें दूसरी कार में बैठा दिया गया। आंखों पर पट्टी बंधे होने की वजह से कुछ पता नहीं चला कि कहां जा रहे हैं। इसके बाद एक पेट्रोल पंप से बदमाशों ने 1000 रुपये का तेल डलवाया। अशोक ने कहा कि बदमाश उन्हें रास्ते भर धमकी दे रहे थे। बोल रहे थे-पांच करोड़ रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे।

ये अस्पताल भी परिवारक का है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच करोड़ की डिमांड करते-करते एक करोड़ रुपये तक आ गए बदमाश
उन्हाेंने बदमाशों से कहा कि एक दिन तो मरना ही है। हत्या करना तो लाश उनके घर के पास फेंक देना ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सके। फिर बदमाशों ने कहा-तुम्हारे घर की आलमारी में 12 करोड़ रुपये रखे हैं। हमें सब जानकारी है। वीडियो कॉल करके अपनी पत्नी से कहो कि रुपये दिखाए। कार में बैठाने के बाद बदमाश पांच करोड़ की डिमांड करते-करते एक करोड़ रुपये तक आ गए। उसके बाद शाम को कहा कि 15 लाख भी मिल जाएगा तो छोड़ देंगे।

भावुक पल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमकी दी कि अब बिहार पहुंच गए हैं, झारखंड पहुंचने वाले हैं। वहीं पर ले जाकर उनकी हत्या कर देंगे। अशोक ने बताया कि बदमाशों ने दिनभर में उन्हें दो बार पेशाब कराने के लिए नीचे उतारा। कुछ भी खाने-पीने को नहीं दिया। बताया कि उस दौरान लग रहा था कि नरक में आ गए हैं। लग रहा था कि अब दोबारा परिवार से नहीं मिल पाएंगे।