{"_id":"673e4fbe2fae52ce28041fca","slug":"gorakhpur-news-pharmacists-son-beheaded-by-manbad-brothers-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-753538-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फार्मासिस्ट के पुत्र को मनबढ़ भाइयों ने सिर फोड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फार्मासिस्ट के पुत्र को मनबढ़ भाइयों ने सिर फोड़ा, केस दर्ज
विज्ञापन
गुलरिहा। मोगलहा में मंगलवार की रात मनबढ़ भाइयों ने पुरानी रंजिश में एक युवक का ईंट से सिर फोड़ दिया। घायल युवक का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। युवक बीआरडी से सेवानिवृत फार्मासिस्ट का बेटा है। घायल के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस बुधवार को आरोपी भाइयों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, मोगलहा संध्या विहार कालोनी निवासी गुल्लू सिंह बीआरडी मेडिकल कालेज से फार्मासिस्ट व पत्नी मैटर्न के पद से सेवानिवृत्त हैं। मंगलवार की रात फार्मासिस्ट का बेटा जगजीत सिंह उर्फ बंटी मोगलहा चौराहे पर सामान लेने पैदल जा रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश में ग्रीनलैंड अस्पताल के पास बंटी को प्रभाकर सिंह व उसका भाई दिवाकर सिंह रास्ते में रोककर ईंट से जानलेवा हमला करने लगे। इसमें बंटी का सिर फट गया और वह वहीं पर बेहोश हो गया। आस पास के लोगों ने घर सूचना दी।