फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The fertilizer department destroyed 15 quintals of adulterated khoya brought to Gorakhpur before Diwali.

UP: दीपावली से पहले मंगाया मिलावटी खोआ, लेने कोई व्यापारी सामने नहीं आया- नमूना लेकर... किया नष्ट

Sun, 26 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Oct 2025 01:53 AM IST
सार

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार के अवसर पर मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ने पर मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे मिठाइयां और अन्य खाद्य उत्पाद खरीदारी के दौरान स्वच्छता, पैकिंग और गुणवत्ता प्रमाणन पर विशेष ध्यान दें। अगर कहीं भी संदिग्ध खाद्य सामग्री दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

विज्ञापन
The fertilizer department destroyed 15 quintals of adulterated khoya brought to Gorakhpur before Diwali.
खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से दिवाली पर चलाए गए अभियान के दौरान पकड़े गए मिलावटी खोआ को शनिवार

विस्तार

दीपावली में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जब्त किए गए लगभग 15 क्विंटल मिलावटी खोआ को शनिवार को नष्ट करा दिया गया। नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से इसे चरगांवा इलाके में ले जाकर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हाल ही में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में मिलावटी खोआ पकड़ा था।

पहली कार्रवाई में नौसड़ क्षेत्र से करीब 12 क्विंटल खोआ बरामद किया गया था, जिसे कानपुर से गोरखपुर लाया गया था। वहीं दूसरी कार्रवाई रेलवे स्टेशन पर की गई, जहां हमसफर एक्सप्रेस से पहुंचे लगभग तीन क्विंटल खोआ जब्त किया गया था। बरामद खोआ का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग तीन लाख रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जब्ती के बाद नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। जब्ती के दौरान किसी भी दुकानदार या व्यापारी ने सामने आकर इन खोआ की जिम्मेदारी नहीं ली। एक सप्ताह प्रतीक्षा के बाद शनिवार को इन्हें नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी पकड़ा गया था मिलावटी खोआ
बीते साल भी दीपावली से पहले चले अभियान के दौरान 12 क्विंटल मिलावटी खोआ पकड़ा गया था। हालांकि, पिछले साल चार व्यापारी सामने आकर करीब एक क्विंटल खोआ अपना बताते हुए ले गए थे। बाद में सैंपल की रिपोर्ट आई तो पूरा खोआ मिलावटी पाया गया था।

शायद यही वजह रही कि इस बार खोआ पकड़े जाने के बाद कोई व्यापारी सामने नहीं आया। पकड़े गए खोआ की दुर्गंध व पहचान के अन्य तरीकों के आधार पर प्रथमदृष्टया ही पूरा माल खराब प्रतीत हो रहा था।


त्योहार में बढ़ती है मांग, रहें सावधान
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार के अवसर पर मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ने पर मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे मिठाइयां और अन्य खाद्य उत्पाद खरीदारी के दौरान स्वच्छता, पैकिंग और गुणवत्ता प्रमाणन पर विशेष ध्यान दें। अगर कहीं भी संदिग्ध खाद्य सामग्री दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed