फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now complaints related to land mafia will reach SDM's login directly

Gorakhpur News: अब सीधे एसडीएम के लाॅगिन पर पहुंचेंगी भू-माफिया से जुड़ी शिकायतें

Thu, 15 May 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now complaints related to land mafia will reach SDM's login directly
राजस्व परिषद ने एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई के नियमों को किया सख्त
विज्ञापन

गोरखपुर। राजस्व परिषद ने एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई के नियमों में और भी सख्ती की है। बदलाव के बाद अब लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों की जगह शिकायतें सीधे एसडीएम के लाॅगिन में पहुंचेंगी। शिकायत सीधे मिलने पर भी इसे पोर्टल पर अपलोड करने की सुविधा भी दी गई है।

राजस्व परिषद की ओर से एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई और आवेदन करने की प्रक्रिया में हुए बदलाव की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के राजस्व अधिकारियों को जानकारी दी गई। एंटी भूमाफिया पोर्टल में आठ श्रेणियों में शिकायतें दर्ज की जा सकती है। शासकीय या सार्वजनिक उपक्रम की भूमि पर कब्जे संबंधी, चकरोड, तालाब, खलिहान, चारागाह, निजी आवासीय भूमि, फर्जी बैनामें के आधार पर नामांतरण संबंधी, कृषि भूमि के पट्टे की भूमियों पर कब्जे संबंधी, आबादी क्षेत्र पानी निकास व सार्वजनिक, निजी भूमि पर अन्य भूमिधर व सहखातेदारों और अन्य शिकायतों में इसे दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के अलावा अन्य तहसीलों के एसडीएम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed