Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: No consensus reached on AIMA president post; contest to take place on the 22nd

Gorakhpur News: आईएमए अध्यक्ष पद पर नहीं बनी बात, 22 को होगा मुकाबला

Thu, 19 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: No consensus reached on AIMA president post; contest to take place on the 22nd
- डॉ. वीएन अग्रवाल और डॉ. एके चतुर्वेदी होंगे आमने-सामने, बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
विज्ञापन


गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर सहमति बनाने की कोशिश नाकाम हो गई। प्रेसीडेंट इलेक्ट (आगामी वर्ष के अध्यक्ष) पद पर डॉ. वीएन अग्रवाल और डॉ. एके चतुर्वेदी के बीच सीधा मुकाबला होगा। बुधवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि बीतने के बाद दोनों प्रत्याशियों के मैदान में बने रहने से चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो गई। वहीं, अन्य सभी पदों पर सहमति बनने के बाद पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
आईएमए चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने की कोशिश चल रही थी। एसोसिएशन के स्तर से भी प्रयास किया गया कि दोनों चिकित्सक आपसी सहमति से चुनाव लड़ने के बजाय अलग-अलग वर्षों में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर राजी हो जाएं। इसके लिए क्रमश: निर्विरोध चयन का विकल्प भी रखा गया था लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद पर मतदान कराना तय हो गया।
विज्ञापन

चुनाव 22 नवंबर को सीतापुर नेत्र चिकित्सालय स्थित आईएमए क्लिनिकल हॉल में होगा। मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. डीके सिंह और डॉ. एपी गुप्ता को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। ब्लड बैंक के संचालन की समिति की अध्यक्षता वर्तमान सचिव डॉ. वाई सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग और बाहर रहने वाले डॉक्टर भी डाल सकेंगे वोट
मतदान में अधिक से अधिक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग और चुनाव के दिन शहर से बाहर रहने वाले चिकित्सकों के घर आईएमए के कर्मचारी पहुंचेंगे। उनसे सीलबंद लिफाफे में मत प्राप्त किए जाएंगे। इन लिफाफों को सुरक्षित रखकर मतगणना के समय खोला जाएगा। आईएमए सचिव डॉ. वाई सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदाताओं को मतदान की तिथि और समय की जानकारी दे दी गई है। निष्पक्ष चुनाव कराया जाएगा। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को बधाई देने के साथ ही उन्होंने अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।
----
ये रहे निर्विरोध
सचिव- डॉ. संजीव सिंह
कोषाध्यक्ष- डॉ. दिनेश चंद्रा
उपाध्यक्ष- डॉ. डीके भागवानी और डॉ. अमरेश सिंह
संयुक्त सचिव- डॉ. गौरव पांडेय व डॉ. रीता मिश्रा
मीडिया प्रभारी- डॉ. संतोष शंकर रे
साइंटिफिक सेक्रेटरी- डॉ. शांतनु अग्रवाल
स्पोर्ट्स सेक्रेटरी- डॉ. प्रकाश चंद्र शाही
मंदबुद्धि बाल संस्थान अध्यक्ष- डॉ. आरके सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed