फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nine vehicles seized and seven challaned

Gorakhpur News: नौ वाहनों को जब्त व सात का चालान

Fri, 19 Sep 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nine vehicles seized and seven challaned
संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से चला अभियान
विज्ञापन


गोरखपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इसमें नियम विरुद्ध पाए गए नौ वाहनों को जब्त किया गया। जबकि सात वाहनों का चालान किया गया।


जांच टीम ने इस्लामिया कॉलेज बक्शीपुर, बालिका इंटर कॉलेज ककराखोर, ग्लोरियस स्कूल बड़ा सरकारी अस्पताल, कृष्ण एकेडमी गीडा, नक्षत्र पब्लिक स्कूल, लक्ष्य एकेडमी गोला समेत कई विद्यालयों के वाहनों को मानक के अनुरूप न मिलने पर जब्त किया। इसके अलावा ज्ञान स्थली एकेडमी खजनी, हेरीटेज एकेडमी रामपुर मिश्रौली, कुसुम इंटर कॉलेज उनवल, एनएमएम पब्लिक स्कूल और दो अन्य वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान जीडी इंटरनेशनल स्कूल बांसगांव, एसएसबीएसएस कॉलेज मिटहा कौड़ीराम, एसवाई मेमोरियल बांसगांव के तीन निजी वाहनों को स्कूली बच्चों को ढोने के आरोप में जब्त किया गया। वहीं एवीएन पब्लिक स्कूल बांसगांव के एक निजी वाहन का चालान किया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नरेंद्र यादव ने किया। उनके साथ यात्रीकर अधिकारी वीके आनंद और रमाति मौजूद रहे। परिवहन विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए वाहनों की पूरी तरह फिटनेस जांच कराएं और सभी जरूरी कागजात पूर्ण होने पर ही वाहनों का संचालन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed