{"_id":"683ca3caf427a6834c08538c","slug":"gorakhpur-news-nia-team-also-went-to-mirzapur-in-rajghat-area-the-person-was-interrogated-for-four-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-957249-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 'एक हजार के बदले 100 रुपये कमीशन...' मिर्जापुर भी गई थी NIA टीम, घंटों शख्स से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 'एक हजार के बदले 100 रुपये कमीशन...' मिर्जापुर भी गई थी NIA टीम, घंटों शख्स से की पूछताछ
Mon, 02 Jun 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:32 AM IST
सार
मिर्जापुर में जिस व्यक्ति के घर एनआईए की टीम पहुंची थी, आनलाइन रुपये ट्रांसफर करना उसका धंधा है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में यह बात सामने आई कि संदेह के दायरे में आया व्यक्ति किसी भी अनजान खाते में पैसे ट्रांसफर कर देता है। लेकिन इसके बदले प्रति 1000 रुपये के ट्रांसफर पर वह 100 रुपये कमीशन लेता है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची एनआईए की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की तलाश में शुक्रवार रात गोरखपुर आई एनआईए की टीम ने शनिवार को शहर में तारामंडल के अलावा राजघाट इलाके के मिर्जापुर में भी एक व्यक्ति के घर छापा मारा था। यह व्यक्ति 10 प्रतिशत कमीशन पर किसी के भी खाते में रुपये भेज देता है। हालांकि इस व्यक्ति की जानबूझकर संलिप्तता को लेकर अभी कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
दरअसल, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले सीआरपीएफ जवान को 26 मई को एनआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वह छह जून तक रिमांड पर है। उससे पूछताछ और बैंक खाते खंगालने के बाद टीम ने शनिवार को देश के 8 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी कर पूछताछ की है। पूछताछ के सिलसिले में गोरखपुर में दो टीमें आई थीं।
सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम शुक्रवार रात में गोरखपुर पहुंच गई थी। यहां से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का भी सहयोग लिया गया। टीम के साथ चार प्रशासनिक अधिकारियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
एक टीम पन्नेलाल यादव के खजनी स्थित गांव रावतदाड़ी और वहां से तारामंडल क्षेत्र के आजादनगर पूर्वी स्थित शहर के आवास पर पहुंची थी। यहां टीम ने लगभग 8:30 घंटे तक पूछताछ की। दूसरी टीम शहर से सटे मिर्जापुर पहुंची थी और वहां भी 4 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।
1000 रुपये ट्रांसफर के बदले 100 रुपये लेता था
मिर्जापुर में जिस व्यक्ति के घर एनआईए की टीम पहुंची थी, आनलाइन रुपये ट्रांसफर करना उसका धंधा है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में यह बात सामने आई कि संदेह के दायरे में आया व्यक्ति किसी भी अनजान खाते में पैसे ट्रांसफर कर देता है। लेकिन इसके बदले प्रति 1000 रुपये के ट्रांसफर पर वह 100 रुपये कमीशन लेता है।
पन्नेलाल के बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया
पन्नेलाल के यहां की गई पूछताछ के बाद एनआईए की टीम को और जानकारी की जरूरत महसूस हुई है। इसीलिए उसके बेटे को 4 जून को बुलाया गया है। इस परिवार के आय के स्रोतों की भी जांच हो सकती है। इस दिशा में और भी एजेंसियां जांच कर सकती हैं। गांव और शहर मिलाकर 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति नजर में आई है।