फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Nagar Seva Kendra built at a cost of 11.71 crores, roof of toilet started breaking down in few days

Gorakhpur News: 11.71 करोड़ से बना नगरीय सेवा केंद्र, 37 दिन में ही टपकने लगी ये 'छत', CM से कराया था उद्घाटन

Sat, 28 Jun 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 01:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 मई को इसका उद्घाटन किया था। चार दिन पूर्व ही नगर निगम ने जोन एक और तीन का जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यालय यहां स्थानांतरित किया है। इस केंद्र के प्रत्येक फ्लोर में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बने हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Nagar Seva Kendra built at a cost of 11.71 crores, roof of toilet started breaking down in few days
नगरीय सेवा केन्द्र सिविल लाइंस के शौचालय में टपक रहा है पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करोड़ों की लागत से एक महीने पहले सिविल लाइंस में बने नगरीय सेवा केंद्र के शौचालय की छत टपकने लगी है। वहां सेंसरयुक्त दरवाजा भी नहीं खुल रहा है। बिल्डिंग के बाहर शो के लिए लगी कुछ टाइल्स भी टेढ़ी हो गई हैं। नागरिकों को उच्च स्तरीय सुविधा देने के लिए नगर निगम ने सिविल लाइंस में तीन मंजिला नगरीय सेवा केंद्र का निर्माण 1171.64 लाख रुपये की लागत से किया है।
विज्ञापन


इसमें उन्नत अग्निशमन प्रणाली, कैफेटेरिया, लिफ्ट और पूर्ण वातानूकुलित हॉल शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 मई को इसका उद्घाटन किया था। चार दिन पूर्व ही नगर निगम ने जोन एक और तीन का जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यालय यहां स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन


इस केंद्र के प्रत्येक फ्लोर में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बने हैं। जैसे ही यह केंद्र शुरू हुआ, दूसरे फ्लोर पर स्थित शाैचालय टपकने लगे हैं। एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर शौचालय दिखाया। कहा कि शौचालय पूरा गीला था। उन्होंने सोचा कि किसी ने गंदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इसे साफ कराया गया। जब वह दोबारा शौचालय में गए तो उनके ऊपर पानी टपका। पानी से पेशाब की बदबू आ रही थी। तब उन्हें पता चला शौचालय टपक रहा है। उन्होंने बताया कि यहां लगा सेंसर वाला दरवाजा काम नहीं कर रहा है। इस कारण उसे रिबन से बांधा गया है। उधर बिल्डिंग के बाहर सुंदर दिखने के लिए लगी मैटल टाइल भी कहीं-कहीं टेढ़ी हो गई है।

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, इसे दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed