फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: My aim was social service through art, not comedy: Rajpal Yadav

कॉमेडी नहीं कला के जरिए समाज सेवा था मेरा मकसद : राजपाल यादव

Sat, 05 Oct 2024 04:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: My aim was social service through art, not comedy: Rajpal Yadav
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेसक्लब की ओर से कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नवोदित एवं वरिष्ठ पत्रकार कलाकारों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें फिल्म स्टार एवं हास्य कलाकार राजपाल यादव ने बतौर मुख्य अतिथि प्रदान किया। राजपाल यादव ने कहा-मैं कभी कॉमेडी नहीं करना चाहता था। मेरा मकसद है, अपनी कला के माध्यम से देश एवं समाज की सेवा करना। यहां लोगों का प्यार देख कर बहुत अच्छा लगा। जीवन दर्शन है। इसे जीना सीखना होगा।
विज्ञापन




गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी ने स्वागत करते हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। समारोह में रंगमंच के कलाकार डॉ. मुमताज खान, सर्वेश दुबे, विनोद चंद्रेश, मृत्युंजय शंकर सिन्हा, प्रेम पराया, विजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र नारायण दुबे, अश्वनी दुबे, अनिल यादव व नवीन पांडेय आदि को सम्मानित किया गया। अधिवक्ता भानु पांडेय, सुधा मोदी, राकेश श्रीवास्तव, चंद्र शेखर सिंह ने हास्य कलाकार राजपाल यादव को सम्मानित किया।
विज्ञापन




अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि राजपाल यादव के अंदर कोई बनावट नहीं है। जो सच है, वह पर्दे पर दिखाते हैं। गोरखपुर में इनके लाखों चाहने वाले हैं, उनसे आग्रह करेंगे कि यहां भी फिल्म बनाएं। इसके पूर्व राजपाल यादव दोपहर बाबा गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। मंच पर नवीन श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार सुजीत पांडेय, उपाध्यक्ष कुंदन उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed