फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MMMUT: Students starting a startup will get 10 percent relaxation in attendance

एमएमएमयूटी : स्टार्टअप शुरू करने वाले विद्यार्थियों को अटेंडेंस में मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

Fri, 20 Dec 2024 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MMMUT: Students starting a startup will get 10 percent relaxation in attendance
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने स्टार्टअप शुरू करने वाले विद्यार्थियों को क्लास में उपस्थिति में राहत देते हुए 10 प्रतिशत तक छूट दी है। इससे पढ़ाई के दौरान ही विद्यार्थी स्टार्टअप पर फोकस कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के विद्या परिषद ने इसे मंजूरी दे दी है। प्रबंध बोर्ड की बैठक में 24 दिसंबर को मुहर लगने के बाद वर्तमान सत्र से ही इसे लागू कर दिया जाएगा। शासन एवं नियामक संस्थाओं के निर्देशों के अनुरूप विभिन्न पाठ्यक्रमों के द्वितीय, तृतीय, एवं चतुर्थ वर्ष के छात्रों का शैक्षणिक सत्र 10 मई 2025 को समाप्त होगा।
विज्ञापन

स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपना स्टार्टअप रजिस्टर करने वाले छात्रों को न्यूनतम उपस्थिति में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह छूट हासिल करने के लिए छात्रों को अपने स्टार्टअप के सीईओ का रिकमेंडेशन लेटर प्रस्तुत करना होगा। कक्षाओं में उपस्थिति को लेकर एकरूपता लाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक समिति गठित की थी। समिति ने सुझावों के साथ अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। निर्णय के मुताबिक सत्र 2024-25 से यूजी व पीजी के सभी पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। लेकिन, चिकित्सकीय आधार पर 75 प्रतिशत से कम, लेकिन 60 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है। चिकित्सकीय आधार पर स्नातक छात्रों को पूरे पाठ्यक्रम की अवधि में दो बार और परास्नातक छात्रों को पाठ्यक्रम की अवधि में मात्र एक बार उपस्थिति में छूट दी जाएगी। छात्रों को इसके लिए अंडरटेकिंग प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

--
कोट...
सभी छात्रों के लिए कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। स्टार्टअप शुरू करने वाले विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत की छूट का निर्णय लिया गया है। विद्या परिषद ने इसे मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed