फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mercury crosses 42... people are suffering from heat, heat wave will trouble them today

Gorakhpur News: पारा 42 के पार...गर्मी से लोग बेहाल, आज लू करेगी परेशान

Thu, 15 May 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mercury crosses 42... people are suffering from heat, heat wave will trouble them today
गर्मी से स्किन झुलसने से परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन

शनिवार से गर्मी से राहत मिलने का अनुमान
गोरखपुर। मई में प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को पारा सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान बढ़ने से लोगों को धूप में चलने में स्किन में जलन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ा। लू नहीं चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बृहस्पतिवार को लू चलने की संभावना जताई गई है।
बुधवार सुबह से ही तेज धूप खिली। सुबह 11 बजे ही पारा 38 डिग्री को पार कर गया। सड़क पर अधिकांश लोग पूरे बाजू के कपड़े, सिर और मुंह में गमछा बांधे दिखाई दिए। अभिभावक बच्चों को गमछे और छाते से धूप से बचाते दिखे। दोपहर दो से चार बजे बाजार में लोगों की संख्या आधी हो गई। मौसम विभाग ने बुधवार से लू चलने की चेतावनी जारी की थी। हालांकि, लू न चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञ टीबी सिंह ने बताया कि दो दिन लू चलने की प्रबल संभावना है। बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पितवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। शनिवार से मौसम में थोड़ी राहत मिलेगी। जिले में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

--

कब चलती है लू
मौसम विशेषज्ञ टीबी सिंह ने बताया कि तापमान लगातार 42 या उससे अधिक बना रहता है तो लू चलने की संभावना बहुत अधिक होती है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लू चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed