{"_id":"673ba5d229094e0d3b0b5447","slug":"gorakhpur-news-mahant-avedyanath-team-became-winner-in-volleyball-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-751530-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महंत अवेद्यनाथ टीम बनी वॉलीबॉल में विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महंत अवेद्यनाथ टीम बनी वॉलीबॉल में विजेता
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गया। पहले दिन संस्कृत भाषण, प्रश्न मंच, अंग्रेजी भाषण, गोरखवाणी, वॉलीबॉल, भाला, गोला एवं चक्का फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल का फाइनल मैच टीम महंत अवेद्यनाथ व टीम मेजर ध्यानचंद के बीच खेला गया। इसमें टीम महंत अवेद्यनाथ ने 15 अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
भाला फेंक के बालक वर्ग में बीएससी के अनूप, बालिका में बीए की सुनीता प्रथम रहीं। गोला फेंक में बालिका वर्ग में बीए की मनीषा यादव और बालक में बीए के राम आशीष यादव पहले स्थान पर रहे। चक्का फेंक बालक में बीए के राकेश और बालिका में बीए की सुमिता प्रथम रहीं। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में बीएड तृतीय सेमेस्टर के कीर्ति राय, जयदीप मुखर्जी, अभिजीत चतुर्वेदी एवं किशन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोरखवाणी में बीए के निमिष सिंह, अंग्रेजी भाषण में बीएससी की अंजली दुबे और संस्कृत भाषण में बीए के निमिष सिंह प्रथम रहे।