{"_id":"683ca4d3a9e0cb33ef0490af","slug":"gorakhpur-news-lineman-connecting-power-cable-in-sumer-sagar-got-burnt-by-electric-current-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-956951-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सुमेर सागर में बिजली केबल जोड़ रहा लाइनमैन करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सुमेर सागर में बिजली केबल जोड़ रहा लाइनमैन करंट से झुलसा
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार- शटडाउन लेकर कर रहा था कार्य, पाेल पर दूसरे फीडर की लाइन से लगा करंट
गोरखपुर। सुमेर सागर पर बिजली मेन सप्लाई ठीक करने के दौरान एक लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। आनन-फानन में बिजली काटकर लाइनमैन को नीचे उतारा गया। हालांकि इस दौरान वह नीचे गिर गया। इससे उसकी हालत और चिंताजनक हो गई। लाइनमैन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि लाइनमैन बिना किट के कार्य कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार, शटडाउन लेकर लाइनमैन काम कर रहा था। करंट पोल पर दूसरे फीडर की लाइन से लगा है।
शास्त्री चौक उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात लाइनमैन संजय कुमार अमरोहा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सुमेर सागर इलाके में आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत निजी फर्म के ठेकेदार ने शटडाउन मांगा था। इस पर सरकारी लाइनमैन ने शटडाउन दिया था। बताया जा रहा है कि जहां पर तार बदला जा रहा था। उसी के बगल में एक और सप्लाई जा रही थी, जहां शटडाउन नहीं दिया गया था। इस दौरान लाइनमैन संजय का हाथ बगल की सप्लाई वाले तार से छू गया। करंट की चपेट में आने से झुलसकर वह तार में फंस गया। इस पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग वीडियो बनाने लगे और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो वायरल हो रहा है।
लाइनमैन को उतारने में लापरवाही
करंट की चपेट में आने से झुलसे लाइनमैन तार में फंसा तो उसे उतारने में लापरवाही की गई। तार में फंसे लाइनमैन को ठेकेदार का व्यक्ति लापरवाही पूर्वक उसे सीढ़ी लगाकर उतारने अकेले चला गया। उसने लाइनमैन का हाथ पकड़कर खींच दिया। इससे लाइनमैन पोल से जमीन पर गिर गया। मौके पर लोगों ने लोगों ने विरोध कियाय तो वह व्यक्ति भाग गया। आसपास के लोग लाइनमैन को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। हालांकि लाइनमैन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पत्र
मामले की जानकारी होने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बिजली निगम और ठेकेदार की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है। आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी बिजली निगम ने तत्काल कोई उचित व्यवस्था नहीं की। बिना कोरम पूरा किए ही घायल बिजली कर्मचारी को लापरवाही से उतरा गया, जिसकी वजह से वह और घायल हो गया। जिस तरह से लापरवाही की गई है उसमें कहीं न कहीं बिजली निगम और ठेकेदार का दोष है। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है। कहा कि ठेकेदार सुरक्षा किट कर्मियों को उपलब्ध नहीं करा रहा है।
--
कोट
आरडीएसएस योजना के तहत निजी फर्म काम करा रहा है। उसने शटडाउन लिया था। विभागीय लाइनमैन ने शटडाउन भी दिया था। इसके बाद भी कहां से चूक हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। पूरे मामले की रिपोर्ट ठेकेदार से भी मांगी गई है।
-आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता, टाउन हॉल