{"_id":"676324536306186b560e8134","slug":"gorakhpur-news-kolkata-headquarters-formed-a-committee-investigation-into-fraud-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-781602-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोलकाता मुख्यालय ने कमेटी बनाई..फर्जीवाड़े की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोलकाता मुख्यालय ने कमेटी बनाई..फर्जीवाड़े की जांच शुरू
विज्ञापन
उरुवा बाजार (गोरखपुर)। बेलघाट के शाहपुर स्थित यूको बैंक शाखा के हेड कैशियर मोहम्मद कलीम, उसके स्वीपर भाई रिंकू उर्फ शमीम और लिपिक प्रेम साहनी पर केस दर्ज होने के बाद कोलकाता मुख्यालय ने भी कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी है। इस मामले में अब तक 18 खाताधारकों ने शिकायत की है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है।
इधर, केस दर्ज होने के बाद बुधवार को भी खाताधारक खाते की जांच कराने पहुंचे। बैंक मैनेजर के पास अब तक 18 खाताधारक शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसमें 17 शिकायती पत्र कैशियर और एक लिपिक के खिलाफ दिया गया है। वहीं बेलघाट पुलिस भी अपने स्तर से पूछताछ कर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
फिलहाल, मोहम्मद कलीम को कैशियर के काम से हटा दिया गया है। इसी तरह लिपिक को भी जांच होने तक रुपये की लेन-देन से संबंधित कार्य से अलग कर दिया गया है।
चपरासी से कैसे बना कैशियर, जांच शुरू
यूको बैंक में कभी चपरासी पद पर नियुक्त मोहम्मद कलीम तीन साल में हेड कैशियर के पद पर पहुंच गया। मुख्यालय स्तर से अब इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। यूको बैंक के मैनेजर अमित कुमार यादव के अनुसार, तीन साल में प्रोन्नति हो सकती है, लेकिन इसके लिए आवश्यक शर्तें होती हैं। इसका पालन कराया गया कि नहीं, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
रुपये लेकर देते थे फर्जी रसीद
शाहपुर कस्बे के खाताधारक अलीमुद्दीन, अफसाना और कुरावल निवासी रामाशंकर की शिकायत पर यूको बैंक के हेड कैशियर मोहम्मद कलीम और लिपिक प्रेम साहनी पर गबन और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि हेड कैशियर और लिपिक मिलीभगत कर फर्जी जमा पर्ची पर खाताधारकों के रुपये जमा कराकर अपने पास रख लेते थे।
वर्जन
पत्नी रहिमुन के साथ 2004 में ज्वाइंट खाता खोला था। रात-दिन साइकिल रिपेयरिंग का काम कर एक लाख अस्सी हजार रुपये जमा किए थे। रुपये का बैंक से गोलमाल हो गया। अब दवा कराने के लिए भी पास में रुपये नहीं हैं। बुढ़ापा कैसे कटेगा, समझ में नहीं आ रहा।
- अलीमुद्दीन, खाताधारक
जुलाई से नवंबर माह तक आठ बार निकासी करके 3.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। घर में शादी है, लेकिन रुपये नहीं हैं। अनपढ़ हूं जब पासबुक अपडेट कराने गया तो कैशियर कलीम ने मशीन खराब बताकर अपने पास रख लिया। कहा बाद में अपडेट कर दे दिया जाएगा।
- रामाशंकर, खाताधारक
बैंक खाते से गोलमाल कर 20 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। 21 नवंबर को खाते में लड़के से रुपये जमा करवाए थे। कैशियर ने जमा पर्ची दी थी। मोबाइल पर मैसेज न आने पर 22 नवंबर को बैंक जाकर पता किया तो रुपये खाते में जमा ही नहीं किए गए थे।
- मोहम्मद अली, खाताधारक