फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Khariya Pokhara: Despite fierce opposition, bulldozer runs on illegal construction

Gorakhpur News: छह सालों में हुई सभी भर्तियों की होगी जांच, 280 फाइलें लेकर दिल्ली गई विजिलेंस टीम

Thu, 19 Dec 2024 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Khariya Pokhara: Despite fierce opposition, bulldozer runs on illegal construction
गोरखपुर। माॅडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली में फिटर पद पर फर्जी नियुक्ति की जांच करने दिल्ली से आई सेंट्रल विजिलेंस टीम ने अब छह सालों में हुई सभी भर्तियों की जांच शुरू की है। सूत्रों की मानें तो भर्ती प्रक्रिया से जुड़ीं 280 फाइलें लेकर टीम मंगलवार रात रवाना हो गई। इन फाइलों में सभी अभ्यर्थियों के रिकॉर्ड हैं। वहीं, पूरे प्रकरण की जांच स्थानीय विजिलेंस की चार टीमें करेंगी। जांच में कई और रेलकर्मी फंस सकते हैं।
विज्ञापन




रेलवे बोर्ड ने नियुक्ति में फजीवाड़े की पुष्टि होने पर रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी को निलंबित कर मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रशासन अवधेश कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। इसके बाद सेंट्रल विजिलेंस की टीम को भेजकर जांच शुरू करा दी। दो दिन रहकर टीम के तीन सदस्यों ने पहले तो फिटर पद के पैनल में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेज खंगाले और इसके बाद वर्ष 2018 से जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं, उनके रिकॉर्ड की जांच की। सभी दस्तावेजों की स्कैन काॅपी टीम अपने साथ ले गई है। मूल कॉपी आरआरबी कार्यालय में ही रखी गई है।
विज्ञापन




चार टीमें जुटाईं, फिर आ सकती है सेंट्रल विजिलेंस



सूत्रों की मानें तो बुधवार को विजिलेंस अधिकारियों ने बैठक कर स्थानीय स्तर पर चार टीमें बनाई हैं, जो मामले की जांच में जुटाई गई हैं। रिपोर्ट सेंट्रल विजिलेंस टीम को भेजा जाएगा। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद सेंट्रल विजिलेंस की टीम फिर से आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तकनीशियन भर्ती की भी होगी जांच



पूर्वोत्तर रेलवे में वर्ष 2018 में कुल 1588 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए। इसमें करीब 745 पद तकनीशियन ग्रेड और बाकी पदों पर नाॅन तकनीशियन ग्रेड की भर्ती होनी थी। भर्ती की प्रक्रिया तभी से चल रही है। रेल कोच फैक्टरी, रायबरेली में नियुक्ति के लिए सात पदों पर फिटर पद सृजित गए थे। इसी प्रकार वर्ष 2022 में सहायक लोको पायलट और तकनीशियन की भर्ती की भी जांच अब शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed